फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, Amar Ujala Bharat Bhagay Vidhata Campaign for Voting

'भारत भाग्य विधाता' बनें, लोकसभा चुनाव में भागीदारी बढ़ाएं, घर के साथ देश की भी जिम्मेदारी उठाएं

Fri, 15 Mar 2019 12:37 PM IST
खुशबू गोयल रूबी सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रूबी सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 15 Mar 2019 12:37 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Amar Ujala Bharat Bhagay Vidhata Campaign for Voting
सांकेतिक तस्वीर
चुनावी शंखनाद हो चुका है। राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। एक दूसरे को मात देने की कूटनीतियां रची जा रही हैं, ऐसे में देशवासियों को भी 'भारत भाग्य विधाता' बनने की जरूरत है। इनके लिए नागरिकों ने अपनी कमर कस ली है। ये नागरिक भारतीय लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कैंपेन करेंगे।
विज्ञापन


ट्राइसिटी में मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए चंडीगढ़ की लेडी ब्रिगेड तैयार है। रंगमंच जगत से जुड़ीं रानी बलबीर कौर हों या एसएसपी निलांबरी जगदले। पर्यावरण एक्टिविस्ट पवीला हों या पंजाबी संगीत की शान डॉली गुलेरिया, या फिर ट्यूजडे लेडीज क्लब की अध्यक्ष वल्ली एनबी सिंह।
विज्ञापन


इन सभी ने अमर उजाला के 'भारत भाग्य विधाता' अभियान से जुड़कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने का बीड़ा उठाया है। खास बात यह है कि अपने-अपने क्षेत्र में माहिर ये हस्तियां राजनीति पर पैनी नजर रखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमेशा मतदान में हिस्सा लिया, लाइनों में लगकर करती थी वोट

Lok Sabha Elections 2019, Amar Ujala Bharat Bhagay Vidhata Campaign for Voting
ips Nilambari Vijay Jagdale
वोटिंग हमारा अधिकार है। लोकतंत्र की यही खूबसूरती है कि हम वोट से अपने साथ भारत का भाग्य भी बनाते हैं। इसलिए बहुत सोच समझकर, प्रत्याशी को परखकर ही वोट करना चाहिए। देश और अपने लिए जो सही हो, उसी को चुनना चाहिए। मैं खुद वोटिंग के लिए हमेशा उत्साहित रहती थी।

पहली बार वोट डालते समय मेरी खुशी का ठिकाना नहीं था। कॉलेज टाइम में लंबी लाइन में लगकर वोट करती थी। वह अलग तरह का अनुभव था। मेरी ड्यूटी ऐसी है कि पोस्टिंग बदलती रहती है। लेकिन मतदान में हमेशा हिस्सा लिया। इस बार भी पोस्टल से वोट अपने गृहनगर भेजूंगी।

मेरा मानना है कि महिलाओं को अधिक से अधिक राजनीति में दखल देना चाहिए और मतदान में बढ़ चढ़कर शामिल होना चाहिए। अमर उजाला का यह अभियान निश्चित रूप से जिम्मेदार पत्रकारिता के रूप को दर्शाता है। इससे जुड़कर खुशी हो रही है।
- निलांबरी जगदाले, एसएसपी चंडीगढ़

महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट देना चाहिए

लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों का मतदान करना आवश्यक होता है। इसमें महिलाओं की भागीदारी भी उतनी ही जरूरी है। समाज की पढ़ी लिखी महिलाओं को यह जिम्मेदारी उठानी चाहिए कि वह अशिक्षित और कम पढ़ी महिलाओं को मतदान के लिए जागरूक करें। उन्हें इसका महत्व बताएं।

अपने आसपास रहने वाली महिलाओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने से मत प्रतिशतता में इजाफा होगा। चुनावी जुमलों में फंसने की बजाय देश और समाज से जुड़े असली मुद्दों को ध्यान में रखकर प्रत्याशी को चुनें। मैं अपनी सहेलियों के साथ हमेशा चुनावी चर्चा करती हूं।

विकास, रोजगार, महंगाई आदि मुद्दों का समाधान करने वाले प्रत्याशी को ही चुनकर भेजना चाहिए। मेरा मानना है कि राजनीति में महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा भाग लेना चाहिए। महिलाएं खुद भी जागरूक बनें और अपने अधिकारों के लिए लड़ें।  
- पवीला वाली, पर्यावरण एक्टिविस्ट सेक्टर- 19 निवासी

पुरुषों से पूछकर नहीं, खुद फैसला लेकर करें वोट

वह जमाना लद गया, जब महिलाएं दूसरों की सलाह से अपने फैसले लेती थीं। आज महिलाएं आत्मनिर्भर हैं। अपना भला बुरा खुद सोच सकती हैं। उनमें अपने फैसले लेने की पूरी क्षमता है। यही बात राजनीति में भी लागू होती है। महिलाएं पहले के मुकाबले अब ज्यादा जागरूक हो रही हैं। हालांकि हमें इस अभियान को और आगे ले जाना है। भारत भाग्य विधाता अभियान यह दर्शाता है कि एक एक वोट कितना कीमती है।

हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि समय निकालें और महिलाओं को वोटिंग के लिए प्रोत्साहित करें। जितनी ज्यादा महिलाएं मतदान में हिस्सा लेंगी, उतना ही उनका मनोबल बढ़ेगा। एक बात और मैं महिलाओं से कहना चाहूंगी कि यह जरूरी नहीं कि जहां आपके परिवार के पुरुष वोट डाल रहे हैं, आप भी उसी प्रत्याशी को वोट दें। आप खुद सोचें, समझें और इसके बाद वोट करें। लेकिन वोट करें अवश्य।
- रानी बलबीर कौर, मशहूर रंगमंच निर्देशिका एवं नेशनल अवार्डी

चूल्हे चौके के साथ राजनीति पर भी पैनी निगाह रखें महिलाएं

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए सभी को संकल्पित होना चाहिए। यह सबकी सामूहिक जिम्मेदारी बनती है। हमें राजनेताओं के भरोसे देश को नहीं छोड़ना चाहिए। मैं महिलाओं से कहना चाहूंगी कि वे सभी चूल्हे चौके के साथ राजनीति पर भी पैनी निगाह रखें। देश व शहर के लिए कौन सा प्रत्याशी सही है, उसी का चुनाव करना चाहिए।

नेताओं के झूठे वादों में फंसने के बजाय अपना दिमाग लगाएं। यदि कोई भी प्रत्याशी आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरता है तो आप नोटा का इस्तेमाल करें, लेकिन मतदान में हिस्सा जरूर लें। मैं खुद अपनी सोसायटी और परिचितों में भारत भाग्य विधाता कैंपेन का हिस्सा बनकर जागरुकता फैलाऊंगी।
- डॉली गुलेरिया, मशहूर पंजाबी गायिका

प्रत्याशी को परखकर ही करती हूं वोट, आप भी ऐसा ही करें

बड़ी चिंता की बात है कि महिलाएं वोटिंग के लिए इतनी जागरूक नहीं हैं। वो इसे एक औपचारिकता समझती हैं। जबकि वास्तव में उनकी यही सोच उनके लिए घातक है। मैं ऐसी महिलाओं से कहना चाहती हूं कि जिस तरह घर को चलाना हमारी जिम्मेदारी है, वैसे ही देश को चलाना भी हमारी ही जिम्मेदारी है।

देश को किसके हाथों में सौंपना सही होगा, इस फैसले में हमारी भागीदारी बढ़ चढ़कर होनी चाहिए। यही बात शहर पर भी लागू होती है। कौन सांसद हमारी समस्याएं सुनता है, दूर करता है, इन तमाम बातों को ध्यान में रखकर वोट करें। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि मतदान वाले दिन आपके आसपड़ोस की कोई भी महिला बिना वोट किए न रह जाए।

मैं खुद इसका ध्यान रखती हूं। भारत भाग्य विधाता मतदाता जागरुकता अभियान के अवश्य ही सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।
- जयश्री शर्मा, थर्सडे लेडीज क्लब, समाज सेवी, सेक्टर-3 निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed