{"_id":"5cb81886bdec2213f75508e5","slug":"lok-sabha-elections-2019-all-voters-are-brand-embassador-in-haryana-whose-birthday-on-12-may","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"#VoteKaro: 12 मई को जिनका जन्मदिन, वे होंगे ब्रांड एंबेसडर, 26 देशों के प्रतिनिधि आएंगे हरियाणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#VoteKaro: 12 मई को जिनका जन्मदिन, वे होंगे ब्रांड एंबेसडर, 26 देशों के प्रतिनिधि आएंगे हरियाणा
Thu, 18 Apr 2019 01:35 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 18 Apr 2019 01:35 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में मतदाताओं को वोट के लिए प्रोत्साहित करने हेतु उन वोटरों को ब्रांड एंबेसडर बनाया जाएगा, जिनका जन्मदिन 12 मई को (मतदान वाले दिन) होगा। उन मतदाताओं को अपने-अपने जिलों में निर्वाचन कार्यालय द्वारा सम्मानित किया जाएगा। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि 28 अप्रैल को जिला स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन करके आदर्श मतदान की शपथ भी दिलवाई जाएगी। प्रदेश में 20428 ऐसे मतदाता हैं जिनका जन्मदिन 12 मई को है।
विज्ञापन
26 देशों के लोग हरियाणा में देखने आएंगे मतदान
विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में संसदीय चुनाव की प्रक्रिया को देखने और समझने के लिए हरियाणा में 11 और 12 मई 2019 को 26 देशों व 4 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि आएंगे। 11 मई को प्रतिनिधिमंडल चुनावी एजेंटों, माइक्रो ऑब्जर्वर से बातचीत करेगा। 12 मई को महिलाओं द्वारा संचालित सखी मतदान केंद्रों व आदर्श मतदान केंद्रों का भी अवलोकन करेगा और मतदाताओं से बातचीत भी करेगा।
अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, भूटान, बोस्निया-हर्जेगोविना, फिजी, जॉर्जिया, कोरिया, मैक्सिको, बर्मा, नेपाल, दक्षिण अफ्रीका, सूरीनाम, यमन, कंबोडिया, इंडोनेशिया, कजाकिस्तान, केन्या, लेसोथो, मलयेशिया, फिलीपींस, रोमानिया, श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात, उज्बेकिस्तान, जिंबाब्वे तथा बांग्लादेश के प्रतिनिधि चुनाव प्रक्रिया देखने आएंगे।
इसके अलावा चार अंतरराष्ट्रीय संगठनों में एसोसिएशन ऑफ वर्ल्ड इलेक्शन बॉडीज, इंटरनेशनल फाउंडेशन फॉर इलेक्टोरल सिस्टम यूएसए, मलयेशियन कॉमनवेल्थ स्टडी सेंटर तथा इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर डेमोक्रेसी एंड इलेक्टोरल असिस्टेंस के प्रतिनिधि भी शामिल हैं।