{"_id":"5cb2fd61bdec22141f00fc0f","slug":"lok-sabha-elections-2019-actress-shabana-azmi-praised-bjp-mp-kirron-kher-via-tweet","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शबाना आजमी ने सांसद किरण खेर की तारीफ करके सबको चौंकाया, ट्वीट करके दी बधाई, लिखा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शबाना आजमी ने सांसद किरण खेर की तारीफ करके सबको चौंकाया, ट्वीट करके दी बधाई, लिखा...
Sun, 14 Apr 2019 03:08 PM IST
खुशबू गोयल
अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 14 Apr 2019 03:08 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
भाजपा में टिकट के घमासान के बीच अभिनेत्री शबाना आजमी ने सांसद किरण खेर की तारीफ करके सबको चौंका दिया है। उन्होंने एक ट्वीट करके अभिनेत्री को बधाई दी। शबाना आजमी की पहचान उन फिल्मी कलाकारों में होती है, जो असहिष्णुता व धार्मिक उन्माद के खिलाफ खुलकर बोलती हैं।
हाल ही में उन्होंने बेगुसराय से चुनाव लड़ रहे कन्हैया कुमार का भी खुलकर समर्थन किया है। दरअसल, एक मीडिया एजेंसी ने 543 सांसदों की परफॉर्मेंस की एक समीक्षा की है, जिसमें चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर की रैंकिंग काफी अच्छी है। किरण ने अपनी परफार्मेंस को ट्वीट किया, जिस पर शबाना आजमी ने एक कमेंट किया।
शबाना आजमी ने लिखा कि वाह, किरण का रिकार्ड बहुत ही प्रभावशाली रहा है। आप पर गर्व है। आजमी के इस ट्वीट के बाद से लोगों ने अपने हिसाब से कयास लगाने शुरू कर दिए हैं। यह ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Trending Videos
बीजेपी की टिकट के लिए तीन उम्मीदवारों के नाम
चंडीगढ़ में इस समय टिकट की दावेदारी को लेकर खींचतान चल रही है। भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन और पूर्व सांसद सत्यपाल जैन भी टिकट की दौड़ में मजबूत दावेदार के तौर पर जमे हुए हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी में आपसी मतभेद के चलते बीजेपी आलाकमान यहां प्रत्याशी का नाम घोषित करने में किसी तरह की जल्दबाजी में नहीं दिख रहा है।
तीनों ही मजबूत उम्मीदवार के तौर पर अपना दावा ठोक रहे हैं। चंडीगढ़ में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी हैं, बीजेपी अब तक अपना मन नहीं बना पाई है। खेर का संसद में रिकार्ड अच्छा रहा है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान लोकसभा में 37 परिचर्चा में हिस्सा लिया और 251 सवाल पूछे। उनकी उपस्थिति भी अच्छी रही है।
अनुपम खेर ने भी बधाई दी
शबाना आजमी के बाद अनुपम खेर ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर किरण की तारीफ की है। अनुपम ने लिखकर ट्वीट किया कि बहुत अच्छा और बधाई। संसद और चंडीगढ़ में आपका काम खुद बोल रहा है। आपकी मेहनत आपको हमेशा बेहतर रिजल्ट देगी, जय हो।