फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha election: new record for Women voting

लोकसभा चुनाव में महिलाओं ने बनाया अनोखा रिकार्ड

Fri, 02 May 2014 11:32 PM IST
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 02 May 2014 11:32 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha election: new record for Women voting

पंजाब के चुनावी महासमर में इस बार महिलाओं ने जबरदस्त उत्साह दिखाया है। लोकसभा चुनाव में महिलाओं ने रिकार्ड तोड़ मतदान किया है। पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में वे बहुत ज्यादा हलकों में पुरुषों से आगे रही हैं।

विज्ञापन


इस लोकसभा चुनाव में सभी 13 सीटों पर 54 विधानसभा हलके ऐसे रहे, जहां महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों से ज्यादा रहा है। होशियारपुर में तो सभी नौ हलकों में महिलाएं पुरुषों से आगे रही हैं।
विज्ञापन


गुरदासपुर, खडूर साहिब, आनंदपुर साहिब के नौ में से सात-सात हलकों में महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों से ज्यादा रहा। जबकि, जालंधर के भी छह हलके ऐसे थे, जहां महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले ज्यादा मतदान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने मतदान में दिखाया जबरदस्त उत्साह

Lok Sabha election: new record for Women voting

संगरूर के चार, पटियाला के तीन, लुधियाना, अमृतसर, फरीदकोट, फिरोजपुर व बठिंडा के दो-दो और फतेहगढ़ साहिब के एक हलके में महिलाएं आगे रही हैं।

जबकि, 2009 के लोकसभा चुनाव में सूबे के सिर्फ 33 विधानसभा हलके ऐसे थे, जहां महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों से ज्यादा था।

वहीं, पिछले चुनाव में सिर्फ पांच सीटों गुरदासपुर, खडूर साहिब, जालंधर, होशियारपुर और आनंदपुर साहिब में ही महिलाएं विभिन्न हलकों में आगे रही थीं। बाकी आठ सीटों में एक भी हलका ऐसा नहीं था, जहां महिलाएं पुरुषों से आगे निकल सकी थीं।

राजनीतिक पार्टियां आकलन करने में जुटीं

Lok Sabha election: new record for Women voting

होशियारपुर में सभी नौ हलकों, आनंदपुर साहिब के सात हलकों, गुरदासपुर और खडूर साहिब के छह-छह हलकों और जालंधर के पांच विधानसभा हलकों में महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों से ज्यादा रहा था।

सियासी पंडित भी इस बार महिलाओं के ज्यादा मतदान के मायने निकालने में जुटे हैं। आईडीसी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और सियासी विश्लेषक डॉ. प्रमोद कुमार कहते हैं कि महिलाओं का ज्यादा मतदान किसी लहर की तरफ तो इशारा करता है, लेकिन महिलाएं परिवार से अलग जाकर मतदान नहीं करतीं।

अगर कोई लहर है तो पूरा परिवार उसके तहत मतदान करता है। यह भी संभावना है कि जहां महिलाओं ने ज्यादा मतदान किया है, वहां नए वोटरों में युवतियां ज्यादा हों, जिन्होंने आम आदमी पार्टी के प्रभाव में मतदान किया हो। पर यह महज एक संभावना है।

होशियारपुर की महिलाएं सबसे आगे

Lok Sabha election: new record for Women voting
पंजाब की 13 सीटों में से होशियारपुर की महिलाओं ने मतदान में रिकार्ड कायम किया है। यहां नौ विधानसभा हलके हरगोबिंदपुर, भुलत्थ, फगवाड़ा, मुकेरियां, दसूहा, उड़मुड़, शाम चौरासी, होशियारपुर और चब्बेवाल हैं।

हर बार इन सभी हलकों में महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों से ज्यादा रहा है। 2009 का लोकसभा चुनाव हो, 2012 का विधानसभा चुनाव या फिर 2014 का लोक सभा चुनाव, महिलाएं आगे ही रही हैं।

2012 के विधानसभा चुनाव में शिअद को जिताया था

Lok Sabha election: new record for Women voting

2012 के विधानसभा चुनाव में भी महिलाओं ने उत्साह के साथ मतदान किया था। फरीदकोट को छोड़ कर कोई भी लोकसभा सीट ऐसी नहीं थी, जिसके किसी ने किसी विधानसभा हलके में महिलाएं, पुरुषों से आगे न रही हों।

सूबे की 117 में से 58 विधानसभा सीटें ऐसी थीं, जहां महिलाएं मतदान में पुरुषों से आगे रही थीं। इनका औसत मतदान 77.9 फीसदी रहा था। जबकि, 59 सीटों पर पुरुष आगे रहे थे, जिनका औसत मतदान प्रतिशत 79.3 था।

जिन सीटों पर महिलाओं का प्रतिशत ज्यादा रहा था, उनमें कांग्रेस को सिर्फ 19 और शिअद-भाजपा को 39 मिली थीं। जबकि, ज्यादा पुरुष मतदान वाली सीटों में कांटें की टक्कर रही थी। कांग्रेस को 27 तो शिअद-भाजपा को 31 सीटें मिली थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed