फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Election, BJP, Swachh Shakti 2019, PM Modi Criticized Oppositions from Kurukshetra

कुरुक्षेत्र में बोले पीएम मोदी- जो भ्रष्ट हैं, मुझसे उनको कष्ट है, पर मैं डरने वाला चौकीदार नहीं हूं

Tue, 12 Feb 2019 03:06 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 12 Feb 2019 03:06 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election, BJP, Swachh Shakti 2019, PM Modi Criticized Oppositions from Kurukshetra
पीएम मोदी कुरुक्षेत्र रैली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुरुक्षेत्र की धरती से विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुझे देश की जनता ने बड़े विश्वास के साथ चौकीदार बनाया है, जनता के उसी विश्वास के कारण मैं भ्रष्टाचार की सफाई में लगा हूं। उन्होंने कहा कि जो भ्रष्ट है, उसे ही मोदी से कष्ट है। जांच एजेंसियों की कार्रवाई से उनके पसीने छूट रहे हैं। 

विज्ञापन


 कुरुक्षेत्र में मंगलवार को स्वच्छता शक्ति सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महागठबंधन को महामिलावट कहते हुए कहा कि महामिलावट के सारे चेहरों द्वारा जांच एजेंसियों को धमकाने और मोदी को गाली देने का काम किया जा रहा है। मोदी इनकी धमकी और गालीगलौज वाली भाषा से डरने वाला नहीं है। 

विज्ञापन

पीएम बनाने के लिए देशवासियों को आभार जताया

Lok Sabha Election, BJP, Swachh Shakti 2019, PM Modi Criticized Oppositions from Kurukshetra
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

मोदी न रुकने वाला है और न झुकने वाला। भ्रष्टाचार और गंदगी की सफाई का अभियान आपके आशीर्वाद से इसी तेजी से आगे बढ़ेगा। इतिहास का हवाला देकर गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगों के लिए वर्ष 1947 से देश का इतिहास शुरू होता है और वह भी बस एक ही परिवार से शुरू होता है।

एक परिवार के लोगों ने इतिहास की जड़ों को काटने का काम किया। इतिहास की जड़ों को काटकर इतिहास नहीं बना सकते। इतिहास की जड़ों से रस लेकर ही सभ्यताएं फलती-फूलती हैं। 

स्वच्छता अभियान की सराहना की

Lok Sabha Election, BJP, Swachh Shakti 2019, PM Modi Criticized Oppositions from Kurukshetra
पीएम मोदी की कुरुक्षेत्र रैली
देश भर से आईं स्वच्छता गृहियों से प्रधानमंत्री बोले कि जब उन्होंने लाल किले से शौचालय की बात की तो उनका मजाक बनाया गया। कई लोगों ने अभियान को लेकर सीधे मुझ पर अपमानजनक टिप्पणियां की। इसके बावजूद सोने का चम्मच मुंह में लेकर पैदा होने वाले लोगों का तंज न सुनकर मैं स्वच्छता अभियान में जुट गया। 

परिणामस्वरूप आजादी के बाद जहां समूचे देश में 40 फीसदी स्वच्छता को साढ़े चार साल में बढ़ाकर 98 प्रतिशत कर दिया। देश भर में 10 करोड़ शौचालय, 5.56 लाख गांवों को खुले से शौचमुक्त बनाया। इससे देश में स्वच्छता के लिए मानस बना और इस अभियान से जुड़कर 45 लाख लोगों को रोजगार मिला।
विज्ञापन

स्वच्छता मिशन से तीन लाख जिंदगी बचीं : मोदी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को स्वच्छ शक्ति सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले चार साल से चलाए जा रहे स्वच्छता मिशन से देश भर में तीन लाख लोगों की जिंदगी बचाना संभव हो पाया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन(डब्ल्यूओ) के आंकड़े का हवाला उन्होंने अपने भाषण में दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि एक जिंदगी बचाना भी बड़ा पुण्य का कार्य है, लेकिन इतने बड़े स्तर पर यह कार्य देश की महिलाओं द्वारा किए जा रहे प्रयासों से ही संभव हो पाया है। 

स्वच्छता अभियान से डायरिया जैसी घातक बीमारी से बचने की संभावना बनी है। भविष्य में यह अभियान ओर भी तेज करना होगा, ताकि देश के हर गरीब व मध्यम वर्ग के व्यक्ति का जीवन सुगम हो सके। मोदी ने आह्वान किया कि इस अभियान के चलते देश भर में जागरूकता बढ़ी है तो करोड़ों शौचालय बने है। इन शौचालयों को पूर्ण इस्तेमाल भी हमें करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed