फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha election 2019, Tej bahadur yadav challenge PM Modi in Varanasi seat

प्रधानमंत्री मोदी को चुनौती देंगे तेज बहादुर, जीत-हार पर पत्नी और मां ने कही बड़ी बात

Tue, 30 Apr 2019 02:01 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 30 Apr 2019 02:01 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019, Tej bahadur yadav challenge PM Modi in Varanasi seat
लोकसभा चुनाव 2019

हरियाणा के रहने वाले तेज बहादुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। जब तेज बहादुर चुनाव लड़ने के लिए रवाना हुए तब लोगों ने उन्हें गंभीरता से नहीं लिया था। हालांकि अब उन्हें समाजवादी पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

विज्ञापन


शायद यह पहला मौका होगा जब रेवाड़ी का कोई पूर्व सैनिक बनारस में जाकर चुनाव लड़ रहा है। तेज बहादुर की मां और पत्नी को उनकी जीत की उम्मीद है।

हरियाणा के पूर्व सैनिक तेज बहादुर को देश भर से समर्थन मिल रहा है। तेज बहादुर की पत्नी शर्मिला ने कहा कि उन्हें अपने पति की जीत पर भरोसा है। उनके पति सच्चाई के लिए लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


अगर उनको हार भी मिली तो भी गम नहीं होगा। सच्चाई की राह पर लड़ते हुए हार जाना भी बुराई की जीत से बड़ी बात है। शर्मिला ने कहा कि मेरे पति ने सेना में भी बहादुरी का काम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब चुनाव लड़कर भी बहादुरी साबित करेंगे। पूर्व सैनिक तेज बहादुर की मां निहाल कौर ने कहा उन्होंने 4 अप्रैल को अपने बेटे को घर से विदा किया था। मेरे बेटे को सच्चाई की राह पर जीत मिलेगी। अब गंगा मां उनको चुनाव मैदान में जीत दिलाएगी। तेज बहादुर उत्तर प्रदेश के वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। 

तेज बहादुर का वीडियो साल 2017 में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें उन्होंने बीएसएफ के जवानों को खराब खाना परोसने का मुद्दा उठाया था। वीडियो में अपने टिफिन को दिखाते हुए कहा था कि जवानों को खाने में जली रोटी और पतली दाल मिलती है।

कई बार भूखे पेट सोना पड़ता है। यह वीडियो न्यूज चैनलों पर भी दिखाया गया था।  इस मामले में मामले में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बीएसएफ से रिपोर्ट तलब की थी। 

बाद में जांच कमेटी बना दी गई। बीएसएफ ने वीडियो वायरल करने को अनुशासनहीनता मानते हुए तेज बहादुर को बर्खास्त कर दिया था। वर्ष 2018 में एक और तस्वीर वायरल हुई थी। जिसमें बताया गया कि यह तेज बहादुर की फोटो है। सेना में भ्रष्टाचार की आवाज उठाने वाले सैनिक की मौत हो गई है।

बाद में तेज बहादुर यादव की पत्नी ने मीडिया के सामने आकर इन खबरों का खंडन किया था। तेज बहादुर के 22 वर्षीय बेटे रोहित ने 17 जनवरी 2019 को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। रोहित दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। जब उसकी मां शर्मिला ड्यूटी से वापस लौटी तो घर में डेड बॉडी मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed