फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha election 2019, six congress candidates in punjab decided

परनीत कौर और सुनील जाखड़ समेत कांग्रेस के छह प्रत्याशी पंजाब में घोषित, जानें किसे कहां से मिला टिकट

Wed, 03 Apr 2019 01:50 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 03 Apr 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019, six congress candidates in punjab decided
कांग्रेस के छह प्रत्याशियों के नाम लगभग तय - फोटो : File Photo

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव कमेटी ने मंगलवार देर रात को दिल्ली में पंजाब की 13 लोकसभा सीटों में से छह पर प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगा दी है। इसका औपचारिक एलान भी कर दिया गया है। केंद्रीय चुनाव कमेटी ने पंजाब में कांग्रेस के चारों मौजूदा सांसदों को दोबारा टिकट दिया है।

विज्ञापन


अमृतसर संसदीय सीट से सांसद गुरजीत सिंह औजला, जालंधर आरक्षित सीट से सांसद संतोख चौधरी, गुरदासपुर से सांसद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़, लुधियाना से सांसद रवनीत बिट्टू और पटियाला से पूर्व सांसद परनीत कौर को फिर से चुनाव में उतारने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन

 

इनके अलावा पार्टी ने होशियारपुर आरक्षित सीट से विधायक राजकुमार चब्बेवाल को टिकट देने का फैसला किया है। यह सीट अभी भाजपा के पास है और भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विजय सांपला इस सीट से सांसद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के अलावा पंजाब कांग्रेस मामलों की प्रभारी आशा कुमारी और कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल मौजूद रहे। 


खडूर साहिब, आनंदपुर साहिब की सीटों पर नहीं बनी सहमति 
पार्टी सूत्रों के अनुसार बैठक के दौरान खडूर साहिब, आनंदपुर साहिब और फतेहगढ़ साहिब सीटों को लेकर भी चर्चा हुई लेकिन इन पर कोई सहमति अभी नहीं बन सकी।

मंगलवार की बैठक में प्रदेश की जिन सीटों के बारे में फैसला नहीं लिया जा सका, उनमें कई सीटें ऐसी हैं जहां कांग्रेस को बगावत का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि इन सीटों पर दावेदारों की फौज खड़ी है। वहीं, बठिंडा, संगरूर और फिरोजपुर सीट को लेकर कांग्रेस मजबूत प्रत्याशी की तलाश में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed