प्रियंका गांधी के मंच से पंजाब के मंत्री के बोल, 'मोदी देश के नहीं सर्कस के शेर हैं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मंत्री मनप्रीत सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये अपने आपको हिंदुस्तान का शेर कहते हैं। वाकई शेर होंगे लेकिन शेर भी दो किस्म का होता है। एक जंगल का शेर होता है, एक सर्कस का शेर होता है। सो हमें तो ये सर्कस का शेर लगते हैं। वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि मोदी देश के नहीं सर्कस के शेर हैं। बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार को पंजाब के बठिंडा में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचीं थीं।
चुनाव की तारीख भूल गए सीएम
रैली में पहुंचे मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह लोकसभा चुनाव की तारीख भूल गए और उन्होंने 19 मई की जगह 17 मई को चुनाव होने का बोल दिया। इससे पहले मानसा से कांग्रेस की जिला अध्यक्ष मंजू बाला ने रैली में मौजूद लोगों को 19 मई की जगह 19 अप्रैल को कांग्रेस के हक में मतदान करने के लिए कहा।
Punjab Minister Manpreet Singh: Yeh (PM Modi) apne aap ko hindustan ka sher kehte hai, vakai sher honge par sher bhi do kisam ka hota hai. Ek jungle ka sher hota hai, ek circus ka sher hota hai. So hume toh yeh circus ke sher lagte hain. pic.twitter.com/jQNQZLSV9u
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 14, 2019