फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha election 2019, PM Narendra modi rally in kurukshetra

7 बेटियों ने पीएम मोदी का किया स्वागत, किसी के पिता बना रहे शौचालय, किसी के बेचते फल

Wed, 13 Feb 2019 09:17 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 13 Feb 2019 09:17 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019, PM Narendra modi rally in kurukshetra
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

स्वच्छ शक्ति सम्मेलन में मंगलवार को कुरुक्षेत्र पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत राजकीय विद्यालय, देवीदासपुरा की छात्राओं ने किया। ये सभी छात्राएं सामान्य परिवारों की हैं। शायद इसीलिए जब रेहड़ी पर फल विक्रेता निसार की बेटी सानिया मोदी से मिली तो बेहद भावुक हो गई। वहीं उत्तर प्रदेश के बदायुं के श्रमिक नानू राम की बेटी ने बताया कि वह इस समय यहां पीएम और सीएम का स्वागत कर रही हैं जबकि वहां गांव में उसके पिता शौचालय बनाने के काम में जुटे हुए हैं। 

विज्ञापन


इसी प्रकार से शिवानी, भारती, स्वाती, प्रिया, धनवती भी अतिथिगणों का स्वागत कर चहकती नजर आईं। इन छात्राओं की अध्यापिकाओं इंदु कौशिक, सीमा व रेखा ने एक सप्ताह में इन बेटियों को पीएम व सीएम के स्वागत के लिए तैयारियां करवाई। जिसके बाद मंगलवार को इन बेटियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल समेत मंचासीन लोगों का स्वागत किया। 
विज्ञापन


मोदी ने सानिया को दी शाबसी
मंच पर प्रधानमंत्री मोदी को स्वागत कर वापस लौटी सानिया ने कहा कि जब उसने प्रधानमंत्री का स्वागत किया तो उन्होंने नाम पूछने के साथ आयोजन के बारे में पूछा। सानिया ने कहा कि मेरे उत्तर की उन्होंने सराहना की। सानिया ने बताया कि उसके पिता जिंदल चौक पर फ्रूट बेचते हैं। वे पांच-भाई बहन हैं। उनके परिवार में मोदी जी को पसंद किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी पीएम कर रही थी स्वागत, पिता बना रहे थे शौचालय
प्रिया ने बताया कि उसके पिता मजदूरी करते हैं। वे आज यूपी के बदायूं स्थित पैतृक घर में शौचालय बनवाने गए हैं। उन्हें नहीं पता है कि वह आज यहां पीएम-सीएम का स्वागत कर रही है। उसके लिए यह काफी खुशी की बात है। उसकी मां व परिवार के लोग काफी खुश होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed