{"_id":"5cd6cc0fbdec22074f08c982","slug":"lok-sabha-election-2019-navjot-kaur-sidhu-campaign-in-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजोत सिद्धू के प्रचार को लेकर पत्नी का बड़ा बयान, 'अपनों' पर ही दाग दिए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजोत सिद्धू के प्रचार को लेकर पत्नी का बड़ा बयान, 'अपनों' पर ही दाग दिए सवाल
Sat, 11 May 2019 06:51 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 11 May 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के साथ
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने कहा है कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को प्रदेश की सभी 13 सीट पर जीत का विश्वास है फिर प्रदेश में सिद्धू के चुनाव प्रचार की क्या जरूरत है। डॉ. सिद्धू शनिवार को पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार गुरजीत सिंह औजला के चुनाव प्रचार के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहीं थीं।
विज्ञापन
पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या प्रदेश के सीएम को नवजोत के चुनाव प्रचार की जरूरत नहीं है, जिस पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सिद्धू को पंजाब से दूर नहीं रखा हुआ है। नवजोत सिद्धू कांग्रेस हाईकमान के आदेश पर लोकसभा की उन सीटों पर प्रचार कर रहे हैं जहां उनकी जरूरत है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के दफ्तर से जहां सिद्धू को भेजा जाएगा, वे वहीं जाएंगे। डॉ. सिद्धू के अनुसार उन्हें अभी जानकारी मिली है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उन्हें चुनाव प्रचार के लिए बुलाया है।
विज्ञापन
वह कौन सी तारीख में चुनाव प्रचार के लिए आएंगे, इसकी उनको जानकारी नहीं है। बादल परिवार पर निशाना साधते हुए डॉ. सिद्धू ने कहा कि हरसिमरत कौर बादल इस बार बठिंडा से चुनाव नहीं जीत पाएंगी।
उन्हें जानकारी मिली है कि बठिंडा में वोट खरीदे जाएंगे। अमृतसर लोकसभा हलके से भाजपा उम्मीदवार को जिताने के दावे कर रहे बिक्रम मजीठिया पहले अपनी बहन हरसिमरत की बठिंडा से जीत की संभावनाओं के बारे में जानकारी लें। बोरियां भर कर पैसे बठिंडा भेजे जा रहे हैं, इसके बावजूद हरसिमरत को वोट नहीं मिलेंगे। डॉ. सिद्धू ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान सिद्धू पर जूता फेंकने वालों के पास कोई मुद्दा नहीं है।