फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha election 2019, Legal notice sent to Union Minister Mahesh Sharma

केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा को पांच करोड़ का लीगल नोटिस, राहुल गांधी और प्रियंका पर की थी टिप्पणी

Tue, 02 Apr 2019 08:15 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 02 Apr 2019 08:15 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019, Legal notice sent to Union Minister Mahesh Sharma
केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा - फोटो : File Photo

लुधियाना कांग्रेस प्रधान अश्वनी शर्मा ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा को पांच करोड़ के मानहानि दावे का लीगल नोटिस भेजा है। यह लीगल नोटिस उन्हें कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका वाड्रा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर भेजा गया है। लीगल नोटिस में कहा गया है कि नोटिस मिलने के 15 दिन के अंदर उन्हें माफी मांगनी होगी और 5 करोड़ देने होंगे।

विज्ञापन


ऐसा नहीं होने पर उनके खिलाफ सिविल और क्रिमिनल सूट दोनों फाइल किए जाएंगे। अश्वनी शर्मा के अनुसार 16 मार्च को केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा यूपी के सिकंदराबाद में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। एक उच्च पद पर रहते हुए उन्होंने निम्न स्तर की टिप्पणी की है, जो निदंनीय है। 
विज्ञापन


हालांकि भाजपा को चाहिए था कि ऐसे नेता के खिलाफ कार्रवाई करती। जो भी नेता महिलाओं का सम्मान नहीं करता है, उसके खिलाफ अभियान जरूर चलना चाहिए। भाजपा नेता सिर्फ विज्ञापनों में महिलाओं का सम्मान दिखाते हैं, जबकि सच्चाई इसके विपरीत है। इसलिए उन्होंने मानहानि का नोटिस भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed