फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Election 2019, Kalraj Mishra Told about BJP Strategy in Haryana

लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा खेलेगी बड़ा दांव, भावनात्मक मुद्दों पर रहेगा जोर, कलराज मिश्र बोले...

Sun, 10 Mar 2019 03:44 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 10 Mar 2019 03:44 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019, Kalraj Mishra Told about BJP Strategy in Haryana
कलराज मिश्र
भाजपा इस लोकसभा चुनाव 2019 में भावनात्मक मुद्दों पर ही चुनाव लड़ने जा रही है। इसका स्पष्ट संकेत शनिवार को पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में दिखाई दिया। भाजपा के प्रदेश लोकसभा प्रभारी कलराज मिश्र ने स्पष्ट कहा कि लोगों के बीच जाएं और भावनात्मक तरीके से एयर स्ट्राइक, देश की आंतरिक व बाहरी सुरक्षा और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में चर्चा करें, लोगों को पार्टी से जोड़ें।
विज्ञापन


लोगों को बताएं कि कांग्रेस और दूसरे विरोधी दल एयर स्ट्राइक के सबूत मांग रहे हैं। वे पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। ऐसे लोगों को वोट की चोट देखकर मतपेटी के अंदर से बाहर नहीं आने दिया जाए। अपने संबोधन में मिश्र ने यह भी कहा कि जब विपक्षी दल डर महसूस करने लगें कि आगे भी भाजपा की सरकार आ रही है तो समझो जीत पक्की है।
विज्ञापन


मैं इसी साल हरियाणा से जुड़ा हूं। अब तक दो सम्मेलनों में जाने का मौका मिला। पहली बार प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में भाग ले रहा हूं, जो लोकसभा चुनाव से पहले अंतिम बैठक है। पीएम मोदी ने न केवल योजनाएं बनवाईं, बल्कि उन्हें लागू भी करवाया है। ऐसे में उन्हें दोबारा सत्ता संभालने का मौका मिलना ही चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिरी व्यक्ति तक पहुंची सरकार : मिश्र

कलराज मिश्र ने कहा कि मैंने चौपाल कार्यक्रम के तहत धरातल पर जाकर महसूस किया है कि सरकार जनधन खाता, सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना, किसान हेल्थ कार्ड, सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, फसल बीमा योजना, गैस कनेक्शन योजना, अंत्योदय योजना के माध्यम से आखिरी व्यक्ति तक पहुंची है।

अब लोकसभा चुनाव में पार्टी को इसका फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि राजनीति में जनता बोलती है। जब मैं चौपाल कार्यक्रमों के तहत गांवों में गया तो वहां कुछ ऐसे लोगों से मिला जो भाजपा से नहीं जुड़े थे। इन लोगों ने कहा कि प्रदेश (यूपी के संदर्भ) के बारे में तो चाहे सोच भी लें, लेकिन केंद्र में तो मोदी दूसरी बार भी जरूरी हैं।  

सरकार की जनहित की नीतियों के दम पर जीतेंगे चुनाव : मनोहर
प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में सीएम मनोहर लाल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनहित नीतियों के दम पर लोकसभा चुनाव में हम प्रदेश की दसों सीटों पर जीत हासिल करेंगे। हमारी सरकार प्रदेश की जनता को शासन-प्रशासन में बदलाव महसूस कराने में कामयाब रही है। पांच दिन में दो बार कैबिनेट की बैठक की। अब तो दो दिन ही रह गए, लोकसभा चुनाव घोषित होने में। अगर थोड़ा और समय मिलता तो तीसरी बैठक भी कर लेते। लोकसभा व विधानसभा चुनाव समय पर होंगे।

जाति से पहले देश को तरजीह देता है युवा: सीएम

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि पुराने नेता या बुजुर्ग लोग पूछ लेते हैं कि आपकी जाति क्या है, लेकिन युवा वर्ग जाति से पहले देश और प्रदेश को तरजीह देता है। यही कारण है कि पहले जाति के आधार पर सियासत की जाती थी, लेकिन अब बदलाव आने लगा है। सभी मंत्री, नेता, विधायक, चेयरमैन, पार्षद, सरपंच व पंच अपने क्षेत्र में पांच साल के अंदर बढ़े रुतबे का प्रयोग कर लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास करें। पन्ना प्रमुख नियुक्त कर उन लोगों को पार्टी से जोड़ें, जिन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया है।

टिकट कार्यकर्ता को मिलेगा, नया या पुराना कुछ नहीं होता
मनोहर लाल ने बताया कि कई पार्टी नेता कहते हैं कि चुनाव में टिकट पुराने कार्यकर्ताओं को ही मिले। मैं कहता हूं, जो पार्टी में आ गया वह अपना है। नया या पुराना कुछ नहीं होता। टिकट तय करना केंद्रीय चुनाव समिति का काम है। उन्होंने बताया कि जब विदेश मंत्री सुषमा स्वराज प्रदेश प्रभारी थीं तो महेंद्रगढ़ सीट से टिकट पर मंथन चल रहा था। तभी सुषमा ने कहा कि कर्नल रामसिंह को टिकट दिया जाता है। तब कार्यकारिणी में बैठे नेताओं ने कहा कि कर्नल रामसिंह तो पार्टी में ही नहीं हैं।

तब सुषमा ने कहा कि बैठक से दो घंटे पहले शामिल हुए हैं। इस तरह समझें कि उम्मीदवार कोई भी हो, लेकिन पार्टी का निशान अहम होता है। सीएम ने कहा कि समाज के अंदर की-वोटर काफी अहम होता है। यह वोटर जरूरी नहीं, अपनी पार्टी से जुड़ा है। वह किसी दल से संबंधित भी नहीं हो सकता। ऐसे लोग जो लोगों की विचारधारा को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं, उन्हें अपने साथ जोड़ें। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने भी कार्यकारिणी सदस्यों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed