{"_id":"5c629cd8bdec22737d20ce9d","slug":"lok-sabha-election-2019-inld-supremo-om-prakash-chautala-kaithal-speech","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने दिए भाजपा से गठबंधन के संकेत, बोले- पहले भी किया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने दिए भाजपा से गठबंधन के संकेत, बोले- पहले भी किया था
Tue, 12 Feb 2019 03:46 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल(हरियाणा)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 12 Feb 2019 03:46 PM IST
विज्ञापन
पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा से गठबंधन टूटने के बाद इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अब भाजपा से गठबंधन के संकेत दिए हैं। हरियाणा के कैथल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चौटाला ने कहा कि पार्टी ने पहले भी भाजपा से गठबंधन किया था और भविष्य में जरूरत पड़ी तो फिर से गठबंधन करेंगे।
इस तरह उन्होंने भाजपा के साथ गठबंधन की संभावनाओं पर स्थिति साफ की। चौटाला ने कहा कि चुनावी शंखनाद होते ही, मैं जेल से बाहर आने के लालायित था। किस्मत से मेरे मन की पूरी हुई और मैं अपने कार्यकर्ताओं के बीच पहुंच गया। अब हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे और विरोधियों को मुंह तोड़ जवाब देंगे। चौटाला ने कहा कि आप हमें सत्ता में लेकर आइए, हम एक परिवार एक रोजगार की बजाय हर योग्य को रोजगार देंगे।
11 फरवरी से फील्ड में ओपी चौटाला
गौरतलब है कि जींद उपचुनाव में करारी हार और बसपा से गठबंधन टूटने के बाद इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला ने संगठन को मजबूत और दुरुस्त करने की कमान खुद संभाल ली है। इनेलो सुप्रीमो 11 फरवरी से लेकर 20 फरवरी तक प्रदेशभर का दौरा कर जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे, जिसमें 11 फरवरी को लाडवा, यमुनानगर, अंबाला में सम्मेलन को संबोधित किया। 12 को कैथल, करनाल, पंचकूला, 14 तारीख को फतेहाबाद, 15 को सिरसा व हिसार, 16 फरवरी नारनौल, रेवाड़ी, 17 दादरी, भिवानी, 18 को जींद व रोहतक, 19 को मेवात, पलवल, 20 फरवरी को सोनीपत, झज्जर और गुरुग्राम में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

उन्होंने विधायक नसीम अहमद को मेवात और हेमराज जागलान को पानीपत का जिला अध्यक्ष बनाया है। इनेलो सुप्रीमो ने हलका प्रधानों और शहरी प्रधानों में भी बदलाव किया है। हलका प्रधानों में भारत मढ़हान डबकोली को इंद्री, मनजीत सिंह साधु सिंह को अंबाला कैंट, भगवंत सिंह सौंकड़ा को नीलोखेड़ी, सतप्रकाश बिसला महम, ओमप्रकाश हुड्डा को सांपला, बलवान सिंह जमालपुर को बवानीखेड़ा, रणबीर उर्फ धीरा सरपंच को तोशाम, विनोद अरोड़ा डबवाली, महावीर गुलिया बादली, जेपी सिंह को राई, जोगिंदर मलिक बरौदा, बल्ली शेखावत सतनाली को महेंद्रगढ़, अजय खोसा नारनौल, राजा राम गोलवा नांगल चौधरी, कर्ण सिंह यादव को अटेली, कृष्ण यादव को पटौदी, बादशाहपुर के अटलवीर कटारिया, कलीराम खेदड़ को उकलाना, यशपाल बेरवाल भाटला को हांसी और रघुविंदर को बरवाला का हलका प्रधान बनाया गया है।
जसविंदर सिंह बिंदु को कालांवाली का दूसरा हलका प्रधान बनाया गया है। चौटाला ने इसके अतिरिक्त शहरी प्रधान की भी नियुक्तियां की हैं। रोहित कश्यप को इंद्री, यशपाल तनेजा को फतेहाबाद, सतीश सैनी को महम, रोहतक का अमरजीत कपूर उर्फ नीटू, भिवानी अनिल कठपालिया, सियाराम आंतिल को सोनीपत, शमशेर कटारिया को गुरुग्राम, बलराज गर्ग को उकलाना, राजू शर्मा को हांसी और जगदीश घिराय को बरवाला का शहरी प्रधान का जिम्मा सौंपा गया है। इसके अलावा इनेलो सुप्रीमो ने तीन युवा जिला संयोजकों की नियुक्ति कर संगठन का विस्तार भी किया है। जिसमें मनजीत खैरी को हिसार, मनवीर लांबा रेवाड़ी और राजेश यादव को महेंद्रगढ़ का युवा जिला संयोजक बनाया गया है।