फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha election 2019, Haryana CM Manohar lal targets on congress in yamunanagar

मनोहर लाल का कांग्रेस पर निशाना, कहा-जिन्होंने देश को लूटा है, सारे चोरों को सलाखों के पीछे डालेंगे

Wed, 03 Apr 2019 09:23 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 03 Apr 2019 09:23 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019, Haryana CM Manohar lal targets on congress in yamunanagar
यमुनानगर में रैली को संबोधित करते हुए सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यमुनानगर में कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश को लूटने का काम किया। जिन्होंने देश को लूटा, उन सारे चोरों को सलाखों के पीछे डालने का काम करेंगे।

विज्ञापन


बिलासपुर की अनाज मंडी में आयोजित विजय संकल्प रैली में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने देश से गरीबी हटाने के खोखले वादे करके लोगों को धोखा देने के अलावा कुछ नहीं किया। 
विज्ञापन


पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने उसके बाद इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने भी गरीबी हटाने की बात कही। अब राहुल गांधी गरीब लोगों को 72000 रुपये सालाना देकर गरीबी हटाने का वादा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी ने हमेशा गरीब लोगों के वोट पाने के लिए इस तरह का झूठा नारा दिया। जबकि गरीब लोगों के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंभीर हैं। पिछले पांच वर्षों में उन्होंने कई योजनाएं शुरू की हैं, जिन्होंने उनके जीवन में बदलाव किया है। 

Lok sabha election 2019, Haryana CM Manohar lal targets on congress in yamunanagar
यमुनानगर में सीएम मनोहर लाल की जनसभा - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश और देश में जंगलराज दिया, लेकिन भाजपा ने रामराज्य देने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि देश के सबसे ज्यादा भ्रष्टाचारी लोग ईमानदार चौकीदार को चोर बता रहे हैं, लेकिन देश की 130 करोड़ जनता जानती है कि कौन चोर है और कौन चौकीदार है। कांग्रेस ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा दिया, इसलिए वह देश और जनता का भला नहीं कर सकती है।

कांग्रेस देश की जनता को फंसाने के लिए जाल बुन रही है, लेकिन जनता को जाल में फंसने की बजाय मजबूत सरकार बनानी होगी। रैली में सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सारी पीढ़ियां चोर है। खुद चोर हैं, इसलिए ईमानदार लोग भी उन्हें चोर नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में न देश में और ना ही प्रदेश में कोई घोटाला सामने आया। 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर एक भी व्यक्ति सवाल नहीं उठा सकता। मुख्यमंत्री ने ईमानदारी के मामले में देशभर में एक मिसाल कायम की है। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के घोषणापत्र पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राजद्रोह कानून को खत्म करने की बात कही है। 

इस तरह के वादे देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरनाक है, क्योंकि कांग्रेस आतंकवादी और राष्ट्र विरोधी तत्वों का समर्थन कर रही है। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष कंवर पाल गुर्जर, अंबाला के सांसद रतन लाल कटारिया, साढौरा के विधायक बलवंत सिंह, यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा और रादौर के विधायक श्याम सिंह राणा आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed