फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha election 2019, Haryana CM Manohar Lal's Vijay Sankalp Rally in Hisar

सीएम मनोहर लाल का कांग्रेस पर तंज, कहा-नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी के लिए लड़ रहे कांग्रेसी

Fri, 05 Apr 2019 09:30 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 05 Apr 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019, Haryana CM Manohar Lal's Vijay Sankalp Rally in Hisar
हरियाणा सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री मनोहर लाल का कहना है कि कांग्रेस के नेता विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी के लिए ही आपस में लड़ रहे हैं। ऐसे लोग मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए क्या करेंगे, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

विज्ञापन


प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने अलग-अलग गुटों में बंट चुके कांग्रेसी नेताओं को बस में चढ़ाने का प्रयास किया। मगर कोई बस में चढ़ा नहीं तो कोई रास्ते में ही उतर गया। जो कांग्रेस देश को बांटने का प्रयास कर रही है, ऐसी कांग्रेस के हाथ में देश की सत्ता कतई नहीं देनी चाहिए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शुक्रवार को नलवा हलके के गांव कैमरी में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। रैली को वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता को फैसला करना है कि देश में चल रही सरकार को स्थायी रखना है या फिर देश में अलगाववादी विचारधारा को बढ़ावा देना है। कांग्रेस की मंशा देश को तोड़ने की है, तभी तो कांग्रेस देश के टुकड़े करने वालों के समर्थन में देशद्रोह को समाप्त कर रही है।

सरसों का एक-एक दाना खरीदेगी सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों से सरसों का एक-एक दाना खरीदेगी। केंद्र सरकार 40 प्रतिशत खरीदेगी, जबकि बाकी बची सरसों को प्रदेश सरकार खरीदेगी। पहले गरीब परिवारों को एक बोतल सरसों का तेल दिया जाता था और अब दो दिया जा रहा है। अगर जरूरत पड़ी तो सरसों के तेल को बाजार में भी बेचा जाएगा। 

मगर किसानों से जरूर सरसों खरीदी जाएगी। रैली में नलवा के पूर्व विधायक रणबीर सिंह गंगवा ने अपने हलके के कुछ गांवों के किसानों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में अधिकारियों द्वारा गलती करने का मामला भी सीएम के समक्ष रखा। सीएम ने समाधान का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed