{"_id":"5ca39052bdec2214173a3113","slug":"lok-sabha-election-2019-former-cm-prakash-singh-badal-targets-on-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबी में बोले पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल, सरकार कैसे रोक सकती है नशा, लोग खुद छोड़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबी में बोले पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल, सरकार कैसे रोक सकती है नशा, लोग खुद छोड़ें
Wed, 03 Apr 2019 12:13 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंबी (मुक्तसर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंबी (मुक्तसर)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 03 Apr 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस के कारण ही 15 वर्ष जेल काटी है। ऐसे में कांग्रेस के साथ उनकी संधि कैसे हो सकती है। आप के सांसद प्रो. साधू सिंह की ओर से लगाए आरोप कि नशा बादल सरकार के समय में शुरू हुआ है। इस पर बादल ने कहा कि सरकार कहां घर-घर जाकर चेक कर सकती है।
विज्ञापन
यह लोगों को खुद सोचना चाहिए कि नशा बुरी बात है और इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। सरकार इसे कैसे रोक सकती है। बादल मंगलवार को लंबी हलके के दौरे के दौरान पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चुनाव के दिनों में कैप्टन के साथ दिल्ली से भी एक व्यक्ति आया था लेकिन बाद में किसी ने आकर लंबी हलके की बात नहीं पूछी। सुखजिंदर रंधावा की ओर से करतारपुर कॉरिडोर में हो रही देरी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराने की बात पर उन्होंने कहा कि यह तो मोदी सरकार की ही देन है। यदि वह नहीं चाहते तो इसका कुछ भी नहीं हो सकता था।
विज्ञापन
कांग्रेस के घोषणापत्र पर बादल ने कहा कि यह बदकिस्मती है कि चुनाव घोषणा पत्र लोगों को बेवकूफ बनाने के लिए ही तैयार किया जाता है। बाद में इस पर अमल नहीं किया जाता है यदि इस पर कानूनी सख्ती हो तो सही है।