{"_id":"5cace4b8bdec22144b7f08d7","slug":"lok-sabha-election-2019-dushyant-chautala-targets-on-pm-modi-s-main-bhi-chowkidar-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्यंत चौटाला बोले-दर्जनों सुरक्षाकर्मियों के बीच रहने वाले चौकीदार लिख जनता को कर रहे गुमराह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्यंत चौटाला बोले-दर्जनों सुरक्षाकर्मियों के बीच रहने वाले चौकीदार लिख जनता को कर रहे गुमराह
Wed, 10 Apr 2019 12:04 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र/पिहोवा (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र/पिहोवा (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 10 Apr 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
दुष्यंत चौटाला
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के नेता आजकल अपने नाम के आगे चौकीदार लिखकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। चौकीदार तो वो होता है जो तीन हजार रुपये लेकर डंडे के साथ जनता की सुरक्षा करता है।
विज्ञापन
बड़ी-बड़ी गाड़ियों में दर्जनों सुरक्षाकर्मियों के बीच रहने वाले चौकीदार कैसे हो सकते हैं। भाजपा नेताओं द्वारा खुद को चौकीदार लिखना महज दिखावा और चुनावी स्टंट है।
विज्ञापन
यह बात हिसार के सांसद एवं जजपा नेता दुष्यंत चौटाला ने मंगलवार को कुरुक्षेत्र और पिहोवा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कही। चौटाला ने केंद्र और प्रदेश की सरकार पर निशाने साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने हरियाणा का भाईचारा खराब कर दिया। जाट आंदोलन, डेरा सच्चा सौदा विवाद व रामपाल विवाद में कई लोगों की जान चली गई, लेकिन हरियाणा की सरकार हाथ पर हाथ रखकर बैठी रही।
विज्ञापन
दूसरी तरफ मोदी सरकार ने पांच साल पहले अच्छे दिनों का वादा कर देश का विकास करने की बजाए अपना विकास कर किया और आज भाजपा विश्व की सबसे अमीर पार्टी है।
उन्होंने कहा कि देश से कालाधन निकालने के नाम पर नोटबंदी कर कमेरे वर्ग के खिलाफ ही सर्जिकल स्ट्राइक कर दी। भाजपा जनता को जाति, धर्म, सर्जिकल स्ट्राइक, गाय के नाम पर बांटकर दोबारा सत्ता पर काबिज होना चाहती है।
ऐसे में जजपा कार्यकर्ता जनता को जागरूक करें। इस अवसर पर जयभगवान शर्मा डीडी, जसविंदर खैहरा, कुलदीप जखवाला, पवन चोपड़ा, बलदेव मुकीमपुरा, बलविंद्र कौर, अनवर खान सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।