फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Election 2019, Dushyant Chautala Jannayak Janta Party against INLD, BJP, Congress

हरियाणाः दुष्यंत चौटाला ने बीजेपी, कांग्रेस, इनेलो को दी टक्कर, आक्रामक तेवर...11 बड़ी घोषणाएं

Mon, 10 Dec 2018 09:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद(हरियाणा) Updated Mon, 10 Dec 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019, Dushyant Chautala Jannayak Janta Party against INLD, BJP, Congress
दुष्यंत चौटाला
इनेलो से अलग होने के 22 दिन बाद दुष्यंत चौटाला ने नई पार्टी बनाई और 11 घोषणाएं करके हर वर्ग को साधा। ऐसा करके दुष्यंत ने बीजेपी, कांग्रेस और इनेलो को कड़ी टक्कर दी है। हरियाणा की राजनीति का हृदय स्थल कहे जाने वाली पांडु-पिंडारा की धरती से सांसद दुष्यंत चौटाला, उनके छोटे भाई दिग्विजय और उनकी मां नैना चौटाला ने अपनी नई पार्टी और झंडे का एलान कर दिया।
विज्ञापन


दुष्यंत ने जननायक जनता पार्टी की घोषणा करते हुए कहा कि यह चौधरी देवीलाल के विचारों और सिद्धांतों पर आधारित है। इस मौके पर उन्होंने महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं, किसानों, कमेरा, कर्मचारी, और व्यापारियों के लिए 11 घोषणाओं का एलान किया। शिक्षा, चिकित्सा और तमाम तरह की कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा करके दुष्यंत ने खुद को भावी सीएम के रूप में प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


11 घोषणाएं कर हर वर्ग को साधा
चौटाला परिवार में चले राजनीतिक युद्ध के बाद दुष्यंत चौटाला ने जींद में समस्त हरियाणा रैली की। राजनीतिक पंडितों की मानें तो यह 32 साल में हरियाणा में दूसरी ‘खड़ी रैली’ हुई है। करीब 16 एकड़ में हुई रैली में पहुंचे लोगों के बैठने के लिए एक भी कुर्सी का इंतजाम नहीं किया गया। इस दौरान मंच से सांसद दुष्यंत चौटाला ने हर वर्ग को अपने साथ जोड़ने के लिए 11 घोषणाएं की। इससे पहले 1986 में जींद में ही समस्त हरियाणा सम्मेलन हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने लोगों के अनुसार उस रैली में भी इतनी भीड़ उमड़ी थी कि लोगों ने खड़े होकर ही रैली को सुना था। ठीक इसी प्रकार जननायक जनता पार्टी की पहली रैली में लोगों ने करीब साढ़े चार घंटे तक खड़े होकर रैली में वक्ताओं को सुना। पार्टी कार्यकर्ताओं में दुष्यंत चौटाला के प्रति समर्पण पूरी तरह से दिखा। मंच से एक बार बैठने के लिए कहने पर ही लोग बैठ जाते, लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण फिर से खड़े हो जाते।

इसलिए रखा नाम जननायक...

जननायक जनता पार्टी का झंडा 70 फीसदी हरा और 30 फीसदी पीला रहेगा। ऐसे में झंडे में इनेलो की छाप भी बरकरार रहेगी और नया रंग भी मिल जाएगा। रैली में सभी वक्ताओं ने चौधरी देवीलाल पर खास फोकस रखा। देवीलाल को उन्हें प्रदेश की राजनीति में जननायक कहा जाता है। इसीलिए दुष्यंत ने पार्टी में जननायक शब्द को लिया है।

दुष्यंत के आने से पहले किया पार्टी के नाम का एलान
बताते हैं कि नई पार्टी की घोषणा के लिए दुष्यंत ने ज्योतिष से मुहूर्त निकलवाया था। इसके तहत पार्टी और झंडे को लांच करने के लिए दोपहर साढ़ बारह बजे से डेढ़ बजे के बीच का समय तय किया गया था। दुष्यंत का हेलीकॉप्टर 12 बजकर 57 मिनट पर रैली स्थल के ऊपर पहुंचा। ऐसे में पार्टी नेताओं ने दुष्यंत के मंच पर पहुंचने से पहले ही एक बजकर 26 मिनट पर पार्टी का झंडा लांच कर दिया। साथ ही नई पार्टी की घोषणा भी कर दी गई। इसके बाद मंच पर नारियल फोड़कर नई पार्टी और झंडे का एलान किया गया।

नई पार्टी के आगाज के साथ ही मैनिफेस्टो की झलक दिखाई

बांगर की ऐतिहासिक धरती से दुष्यंत चौटाला ने अपनी राजनीतिक जंग का एलान कर दिया है। सुनियोजित रणनीति के तहत दुष्यंत और दिग्विजय की जुगलबंदी ने यहां जननायक जनता पार्टी के मेगा शो का आगाज किया। नई पार्टी के उद्घोष के दौरान दोनों भाइयों के पिता उनके साथ नहीं थे, लेकन मां नैना चौटाला ने दोनों बेटों को मंच से आशीर्वाद देकर साफ कर दिया है कि राजनीति अब अलग से होगी।

अपनी पहली रैली के दौरान दुष्यंत ने सधे शब्दों में राजनीतिक डगर का विजन पेश किया। उन्होंने कहा कि पार्टी चलेगी अब अजय के इशारों से और लोकलाज के नारों से। इस दौरान उन्होंने पारिवारिक लड़ाई का जिक्र पीछे छोड़ते हुए घोषणा पत्र भी पेश किया। ताऊ देवीलाल की शुरू की गई बुढ़ापा पेंशन का जिक्र करते हुए दुष्यंत ने एक कदम आगे बढ़ते हुए बुढ़ापा पेंशन की उम्र कम करने का एलान किया।

उन्होंने कहा कि 58 की उम्र में पुरुषों को और 55 की उम्र में महिलाओं को पेंशन दी जाएगी। हरियाणा से टीचर एलिजिबिलटी टेस्ट को खत्म करने का एलान कर उन्होंने जेबीटी पास कर भटक रहे युवाओं की भी नब्ज टटोली। किसानों-मजदूरों की बात करते हुए दुष्यंत ने कहा कि नोटबंदी ने कामगार वर्ग की कमर तोड़ दी है। हरियाणा में जननायक जनता पार्टी ताऊ देवीलाल के आदर्शों पर चलते हुए विकास की राजनीति करेगी। इस दिशा में चंडीगढ़ तक पहुंचने का रास्ता तय होगा।

भाजपा, कांग्रेस और इनेलो पर निशाना साधा

अपने संबोधन में अजय चौटाला के सांसद बेटे दुष्यंत ने भाजपा, कांग्रेस और इनेलो पर निशाना साधते हुए कहा कि समय आ गया कि इन्हें प्रदेश की राजनीति से उखाड़ फेंका जाए। उन्होंने एक बार फिर कहा कि उसूलों पर बात आ जाए तो टकराना जरूरी है, अगर जिंदा हो तो जिंदा नजर आना जरूरी है।

चाचा अभय चौटाला पर तंज कसते हुए कहा कि नदियां किसी के रोके नहीं रुकतीं। वह अपना रास्ता बना लेती हैं। लोग नहरों को रोककर नदियां रोकने का भ्रम पाल लेते हैं। यह भी कहा कि अजय चौटाला को रैली में शामिल नहीं होने देने के लिए भी साजिश की गई। मुझे अभिमन्यु की तरह चक्रव्यूह में फंसाने की साजिश रची गई, लेकिन आज आप सभी के आशीर्वाद से मैं चक्रव्यूह भेदकर बाहर आ गया।

ओम प्रकाश चौटाला झंडे और पोस्टर से गायब
दुष्यंत की ब्रांडिंग के लिए आयोजित रैली में दादा ओम प्रकाश चौटाला के चित्र कहीं दिखाई नहीं दिए। मंच पर लगे होर्डिंग और बैनरों में भी ओम प्रकाश चौटाला का नाम नहीं था। यहां तक कि दुष्यंत के अलावा मंच से किसी ने ओम प्रकाश चौटाला का नाम भी नहीं लिया।

नैना बोलीं रामसेतु बनाना होगा
संबोधन मे दुष्यंत की मां नैना चौटाला ने कहा कि चंडीगढ़ तक पहुंचने की डगर आसान नहीं है। दुष्यंत को राम की संज्ञा देते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को रामसेतु बनाना होगा। विधायक चुनकर आएंगे, तभी दुष्यंत का चंडीगढ़ पहुंचने का रास्ता साफ होगा। दिक्कतें राह में आएंगी, लेकिन परवाह किए बगैर सभी को दुष्यंत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा।

जनता के बीच अपना सौम्य चेहरा कैश करवा रहे दुष्यंत
पार्टी के मंच से एक बात बार बार दोहराई जा रही थी, जिसके तहत आने वाले सभी नेता यह कह रहे थे कि दुष्यंत का स्वभाव विनम्र है और उनकी छवि ताऊ देवीलाल जैसी दिखती है। दुष्यंत ने कहा कि वे देवीलाल के आदर्शों पर चलते हुए पार्टी को आगे बढ़ाएंगे। पार्टी में सभी को बराबर सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed