फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha election 2019, Congress workers attacked on SAD-BJP rally in Abohar

अबोहरः शिअद-भाजपा की जनसभा पर कांग्रेसियों ने किया हमला, एक घायल

Wed, 08 May 2019 01:22 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 08 May 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019, Congress workers attacked on SAD-BJP rally in Abohar
सांकेतिक तस्वीर

सीतो रोड स्थित बसंत नगरी में मंगलवार रात अकाली-भाजपा की चुनावी जनसभा पर कुछ कांग्रेसियों ने हमला बोल दिया। इस दौरान जब विधायक अरुण नारंग ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपियों ने विधायक पर भी हमला करने का प्रयास किया।

विज्ञापन


इसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना मिलते ही थाना नंबर 1 के प्रभारी ने मौके पर पहुंच कर लोगों के बयान दर्ज किए। घटना का पता चलते ही अकाली-भाजपा पदाधिकारियों में रोष फैल गया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


 विधायक नारंग ने बताया कि मंगलवार रात करीब 8 बजे बसंत नगरी गली नं. 2 निवासी भाजपा कार्यकर्ता गुरमीत सिंह और सोनू राठौर ने चुनावी बैठक का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में अकाली-भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। इसी दौरान कुछ कांग्रेसियों ने जनसभा के नजदीक ही गली में कार्यकर्ताओं को आगे जाने से रोका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन लोगों ने कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाकर जनसभा में खलल पैदा किया। चुनावी जनसभा खत्म होने के बाद जब सभी कार्यकर्ता लौटने लगे तो उक्त लोगों ने गुरमीत व सोनू राठौर से मारपीट शुरू कर दी। विधायक नारंग ने जब उन्हें बचाने का प्रयास कि उक्त गुंडों ने उन पर भी हमला करने की कोशिश की। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जब उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो वे मौके से फरार हो गए। 


विधायक ने मौके से घटना की सूचना थाना नं. 1 को दी और थाना प्रभारी परविंद्र सिंह ने मौके पर पहुंच कर घायलों के बयान दर्ज किए। विधायक ने कहा कि कांग्रेसियों को अपनी हार सामने दिखाई दे रही है जिस कारण वह ऐसी घटिया हरकतों पर उतर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed