फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha election 2019, CM Manohar Lal reaction on meeting with Abhay Chautala in Delhi

अभय चौटाला के साथ मुलाकात पर बोले सीएम मनोहर लाल, चाय पर एक औपचारिक भेंट हुई

Tue, 09 Apr 2019 12:34 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 09 Apr 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019, CM Manohar Lal reaction on meeting with Abhay Chautala in Delhi
मुख्यमंत्री मनोहर लाल - फोटो : File Photo

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिल्ली में इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला के साथ मुलाकात को औपचारिक भेंट बताया। मुख्यमंत्री सोमवार को महेंद्रगढ़ में शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के आवास पर पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज वे भी हरियाणा भवन में ठहरे हुए थे और अभय चौटाला भी हरियाणा भवन में ही थे।

विज्ञापन


 इस दौरान दोनों की चाय पर एक औपचारिक भेंट हुई थी। उन्होंने कहा कि इसका कोई भी राजनैतिक अर्थ नहीं है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हरियाणा में किसी भी क्षेत्रीय दल का भाजपा में विलय नहीं किया जाएगा। भाजपा हरियाणा की 10 सीटों पर अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगी। 
विज्ञापन


कुलदीप बिश्नोई पर ये बोले सीएम 
पत्रकारों ने जब कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई के भाजपा में आने की चर्चा के बारे सवाल किया तो मुख्यमंत्री ने कहा कि यह चुनाव का उत्सव है और उत्सव में इस प्रकार की चर्चाएं होती रहती हैं। उन्होंने इस बात को भी सिरे से खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि हरियाणा में आठ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की जा चुकी है। जबकि हिसार और रोहतक के लिए शीघ्र ही घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत के साथ फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। 

इस मौके पर शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने कांग्रेस के घोषणा पत्र की आलोचना करते हुए कहा कि उनका यह घोषणा पत्र देश के टुकड़े करने वाला है। इस घोषणा पत्र में वही लिखा गया है, जो जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती अपने भाषणों में बोलते हैं।


उन्होंने कहा कि देश के लोग ऐसी ताकतों को सहन नहीं करेंगे, जो भारत के टुकड़े करना चाहते हों। इस मौके पर भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी चौ. धर्मबीर सिंह भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed