{"_id":"5cb07ad7bdec22146f516564","slug":"lok-sabha-election-2019-bsp-can-break-alliance-with-lsp-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस पार्टी के साथ टूट सकता है बसपा का गठबंधन, बीच चुनाव सबकुछ नहीं चल रहा ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस पार्टी के साथ टूट सकता है बसपा का गठबंधन, बीच चुनाव सबकुछ नहीं चल रहा ठीक
Fri, 12 Apr 2019 05:21 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 12 Apr 2019 05:21 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में हर चुनाव में नए साथी बनाने के लिए मशहूर बसपा के हाथी की चाल एक बार फिर बिगड़ गई है। लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश में बसपा और लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के बीच गठबंधन हुआ है, लेकिन दोनों दलों के बीच तालमेल बैठ नहीं पा रहा। चर्चाएं तो ये भी सियासी गलियारों में फैल रही हैं कि बसपा चुनावी दंगल में उतरने से पहले ही एक बार फिर अपनी राह जुदा कर सकती है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार लोसुपा और बसपा के रिश्ते सामान्य नहीं चल रहे। बसपा की तैयारी लोसुपा को झटका देने की चल रही है। बसपा नए गठबंधन आप और जजपा के साथ जा सकती है। जजपा भी अंदरखाने चाहती है कि लोकसभा चुनाव के लिए बसपा के साथ उसका गठबंधन हो। इसके लिए पहले से ही कोशिशें जारी हैं।
विज्ञापन
बसपा हरियाणा में अभी तक पहले कांग्रेस के साथ रही तो बाद में हरियाणा जनहित कांग्रेस (हजकां) के साथ उसका गठबंधन हुआ। बाद में इनेलो का चश्मा भी मायावती के हाथी ने कई दिनों तक पहनकर रखा। चौटाला परिवार में आपसी कलह का तर्क देते हुए मायावती ने इनेलो का चश्मा उतार फेंका और भाजपा के बागी सांसद राजकुमार सैनी के थ्री व्हीलर में सवार हो गईं।
विज्ञापन
अब मायावती को लग रहा है कि लोसुपा के साथ उसका गठबंधन लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने की स्थिति में नहीं है। इसलिए ऐसे दल का साथ पकड़ा जाए जिससे कि पार्टी न केवल बेहतर प्रदर्शन करे बल्कि सीटें भी जीते। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि बसपा किसी भी समय लोसुपा से किनारा कर सकती है।