{"_id":"5c6e8040bdec220833204da1","slug":"lok-sabha-election-2019-bjp-ready-with-2-0-strategy-in-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव: बीजेपी इस बार '2.0' की तैयारी के साथ उतरेगी, मतलब- कुछ अलग और क्रांतिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव: बीजेपी इस बार '2.0' की तैयारी के साथ उतरेगी, मतलब- कुछ अलग और क्रांतिकारी
Thu, 21 Feb 2019 04:12 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 21 Feb 2019 04:12 PM IST
विज्ञापन
BJP
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2.0 का मतलब कुछ नया, कुछ अलग और क्रांतिकारी से है। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कुछ ऐसी ही तैयारी है इस बार चंडीगढ़ में भाजपा की। पार्टी में उम्मीदवारी पर भले ही चरचा दूर-दूर तक न हो, मगर पार्टी चुनाव की तैयारी में जी-जान से जुट चुकी है। इस बार मुख्य फोकस वोटर को घर से बाहर लाना और माइक्रो लेवल पर मैनेजमेंट और नेटवर्किंग को मजबूत करना है। इसके लिए राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर पर कई प्रोग्राम आयोजित किए जा रहे हैं।
कुछ शुरू हो चुके हैं तो कुछ पाइपलाइन में हैं। पार्टी इन प्रोग्राम के जरिए वोटरों को पार्टी की नीतियों और बीते पांच साल की उपलब्धियों से वाकिफ करवाएगी। दरअसल पार्टी इस बार साल 2004 में शाइनिंग इंडिया वाली गलती नहीं दोहराना चाहती। वह बीते पांच साल की उपलब्धियों के साथ जमीनी स्तर पर वोटरों से कनेक्ट बनाना चाहती है। पार्टी की तैयारियों का इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि संगठन का हर दूसरे दिन एक प्रोग्राम है।
ग्राउंड जीरो पर यह है तैयारी
पार्टी ने 597 बूथों पर अच्छी खासी तैयारी की है। इन पर करीब 12 हजार पन्ना प्रमुख को तैनात करने की तैयारी है। करीब छह हजार पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति की जा चुकी है। दावा है कि चुनाव तक इनकी पूरी तैनाती हो जाएगी। एक पन्ना प्रमुख पर वोटर लिस्ट के एक-एक पन्ने की जिम्मेदारी होगी। वोटरों को संभालने की जिम्मेदारी इन्हीं पर रहेगी। पार्टी की ओर से बूथ प्रमुख तैनात किए जा चुके हैं। हर चार बूथ पर एक शक्ति केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
इसके भी इंचार्ज लगभग तैनात किए जा चुके हैं। कुल मिलाकर इस समय हर बूथ पर बीजेपी की अच्छी खासी तैयारी है। इस मुद्दे पर फिलहाल कांग्रेस और आप थोड़ी पिछड़ी दिख रही है।

हर घर को अपना बनाने की तैयारी
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) हर घर को अपना बनाने की तैयारी में है। इसके लिए पार्टी ने बीते दिनों मेरा परिवार-भाजपा परिवार अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत 597 बूथों के जरिए कार्यकर्ताओं और सदस्यों तक पहुंचने की तैयारी है। इसमें भाजपा के कार्यकर्ता को घर-घर जाना था और झंडा व स्टीकर लगाना था।
पार्टी का मानना है कि जब तक लोगों से सीधे कनेक्ट नहीं होंगे, तब तक लोग पार्टी और विचारधारा से नहीं जुड़ेंगे। बीते सप्ताह पार्टी ने एक और प्रोग्राम चलाया था, जिसका नाम समर्पण संकल्प था। इसमें लोगों से संकल्प दिलाना था और उनसे पार्टी के लिए डोनेशन भी लेनी थी।
लाभार्थियों पर खास फोकस
बूथ मैनेजमेंट के साथ पार्टी केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों पर भी खास फोकस करने वाली है। कुछ ऐसी योजनाएं हैं, जिनका लोगों को शत-प्रतिशत लाभ मिला है। इसमें प्रमुख रूप से आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुद्रा ऋण योजना, जनधन योजना और उज्जवला योजना शामिल है। पार्टी ने इनके लाभार्थियों की लिस्ट बनाना और उनसे संपर्क शुरू कर दिया है।
इसमें लाभार्थियों को बताया जाएगा किस तरह से प्रधानमंत्री ने योजना शुरू की और उसका उन्हें लाभ मिला। इसके लिए दो कार्यक्रम तय किए गए हैं। इनमें एक कार्यक्रम कमल दीपक ज्योति कार्यक्रम है। इसमें बीजेपी के कार्यकर्ता हर लाभार्थी के घर जाएंगे और कमल जैसा दीपक जलाएंगे। उसके बाद लाभार्थियों का एक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

ये भी होने हैं कार्यक्रम
राष्ट्रीय स्तर पर घोषणा पत्र तैयार करने के लिए पार्टी लोगों की राय लेना चाहती है। इसके लिए एक अन्य प्रोग्राम भारत के मन की बात तैयार किया गया है। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेता शहर में आएंगे और एक वर्ग से जुड़े लोगों से बातचीत करेंगे। चंडीगढ़ में पूर्व फौजियों से मन की बात की जाएगी और उनसे सरकार का फीड बैक लेंगे और उनके मन की बात सुनकर उसे घोषणापत्र में डालेंगे। इसके अतिरिक्त एक बाइक रैली भी होनी है। एक वक्त पर पूरे देश में आयोजित की जाएगी।
हम लोगों ने इस बार दिन रात एक कर दिया है। हमारे जो प्रोग्राम हैं, उसके मुताबिक अगले 15 दिन हम लोग बिल्कुल खाली नहीं है। इस बार हर बूथ पर 20-20 लोगों की टीम तैयार हो रही है। इस हिसाब से 12 हजार कार्यकर्ताओं की टीम तैयार होगी, इन पर ही चुनाव का पूरा दारोमदार होगा।
- संजय टंडन, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा
बीजेपी का कार्यकर्ता पूरे तन-मन से तैयारी में जुटा है। कार्यकर्ता ही संगठन की बेक बोन होते हैं। उन्हीं के कंधों पर ही सारे प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं। केंद्र सरकार की कई ऐसी योजनाएं हैं, जिनसे लोगों के घरों में खुशहाली आई है। उन्हीं उपलब्धियों को हम लोग डोर टु डोर लेकर जा रहे हैं।
- चंद्रशेखर, जनरल सेक्रेटरी बीजेपी