{"_id":"5c5179c6bdec22077e435e3b","slug":"lok-sabha-election-2019-bhagwant-mann-appoints-punjab-aap-chief-second-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद भगवंत मान ने संभाली पंजाब 'आप' की कमान, बोले- लोकसभा चुनाव लक्ष्य, जीतकर रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद भगवंत मान ने संभाली पंजाब 'आप' की कमान, बोले- लोकसभा चुनाव लक्ष्य, जीतकर रहेंगे
Thu, 31 Jan 2019 09:38 AM IST
खुशबू गोयल
अखिल तलवार, अमर उजाला, चंडीगढ़
अखिल तलवार, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 31 Jan 2019 09:38 AM IST
विज्ञापन
भगवंत मान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद भगवंत मान ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई की कमान संभाल ली है। पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया और कोर कमेटी के मेंबरों की मौजूदगी में उन्होंने प्रधानगी का पदभार ग्रहण किया। मीडिया से बातचीत में सुखपाल खैरा और उनके साथ गए विधायकों का नाम लिए बगैर सिसोदिया ने कहा कि जिन्हें पदों की चिंता है वह आप में हमेशा परेशान महसूस करेंगे।
विज्ञापन
किसी को लगता है कि उसे पद से प्यार है तो वह जितनी जल्दी हो सके पार्टी छोड़ दे। इसी में उसका और पार्टी का भला है। लेकिन उन्हें यह साफ नहीं किया कि खैरा के साथ गए विधायकों को मनाया जाएगा या कार्रवाई होगी। सिर्फ इतना बोले कि जो पार्टी के खिलाफ जाएगा उस पर कार्रवाई करेंगे। हित सोचने वालों को साथ लेंगे। पंजाब की नदियों के पानी पर भी सिसोदिया स्पष्ट स्टैंड नहीं बता सके।
विज्ञापन
केजरीवाल की बिक्रम मजीठिया से माफी पर मान ने पुरानी दलील दोहराई कि उन पर मानहानि के 34 केस चल रहे थे। काम प्रभावित हो रहा था, इसलिए सभी से माफी मांग ली। शराब छोड़ने के मुद्दे पर मान बोले कि विरोधियों ने उन्हें बदनाम करने को परसेप्शन बनाई। अगर कोई भी बात थी तो अब वह पूरी तरह खत्म हो जाएगी। सीएम ने चार हफ्ते में नशे खत्म करने का एलान किया था। दो साल होने वाले हैं, पर सरकार नाकाम रही है। इस मौके पर हरपाल चीमा, प्रिंसिपल बुद्ध राम, सरबजीत कौर माणुके, अमन अरोड़ा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
भगता समेत कई लोग हुए शामिल
कार्यक्रम के दौरान कई लोग आप में शामिल हो गए। जिनमें रामपुरा फूल के प्रिंसिपल दलजीत सिंह भगता प्रमुख थे। जिन्होंने पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका की धक्केशाही के खिलाफ डट कर आंदोलन किया था। पटियाला के कांग्रेस नेता संजीव गुप्ता, साहनेवाल से चुनाव लड़ चुके दलीप सिंह फौजी ने भी पार्टी ज्वाइन की।