फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Election 2019, Appeal to Appoint Bhupinder Singh Hooda Haryana Congress President

लोकसभा चुनावः गुलाम नबी आजाद के दरबार में पहुंचे विधायक, बोले- हुड्डा को सौंपें कमान

Wed, 30 Jan 2019 10:07 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 30 Jan 2019 10:07 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019, Appeal to Appoint Bhupinder Singh Hooda Haryana Congress President
Bhupinder Singh Hooda - फोटो : File Photo
नवनियुक्त हरियाणा कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आजाद से हरियाणा में कांग्रेस की कमान पूर्व सीएम हुड्डा को सौंपने की पैरवी की गई है। मंगलवार को नई दिल्ली में हुड्डा समर्थक लगभग एक दर्जन विधायक आजाद से मिले। उन्हें हरियाणा का प्रभारी बनने पर जहां बधाई दी, वहीं प्रदेश में दोबारा कांग्रेस सरकार बनाने के लिए हुड्डा को कमान सौंपने की मांग भी कर डाली।
विज्ञापन


समर्थक विधायकों ने सीधे-सीधे नेतृत्व प्रवर्तन करने का मुद्दा उठाया। आजाद के साथ मुलाकात के दौरान विधायक शकुंतला खटक, गीता भुक्कल, जयवीर बाल्मीकि, जयतीर्थ दहिया, करण दलाल, कुलदीप शर्मा और ललित नागर समेत 12 विधायक मौजूद रहे। इससे पहले भी ये विधायक अलग-अलग मौकों पर हाईकमान से मिलकर वर्तमान प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर को बदलने का मुद्दा उठाते रहे हैं। इनका आरोप है कि प्रदेश में संगठन नाम की कोई चीज नहीं है।
विज्ञापन


2019 में होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करनी है तो पूर्व सीएम हुड्डा के हाथों में कमान दी जाए। सूत्रों के अनुसार हुड्डा समर्थक विधायकों ने यहां तक कहा कि प्रदेश में कांग्रेस संगठन निष्क्रिय है। कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर जोश भरा जाना जरूरी है। वर्तमान प्रदेशाध्यक्ष का कार्यकाल भी पूरा हो चुका है, इसलिए उन्हें बदलकर हुड्डा को कमान सौंपी जाए ताकि कार्यकर्ताओं और पार्टी में नए रक्त का संचार हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed