फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Election 2019, Amit Shah, BJP Entered in Field to win in Haryana

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए फील्ड में उतरी भाजपा, अमित शाह से जीत का मंत्र लेंगे कार्यकर्ता

Mon, 11 Feb 2019 11:37 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 11 Feb 2019 11:37 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019, Amit Shah, BJP Entered in Field to win in Haryana
Narendra Modi- Amit Shah - फोटो : self
हरियाणा में लोकसभा चुनाव जीतने के लक्ष्य को पूरा करने को भाजपा फील्ड में उतर गई है। भाजपा दिग्गजों ने संगठनात्मक कार्यक्रमों की शुरुआत पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कर दी है। फरवरी के अंत तक हरियाणा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अमित शाह न केवल कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे, बल्कि योजनाबद्ध तरीके से सभी सीटों को जीतने का मूल मंत्र भी देंगे।
विज्ञापन


गुरुग्राम में लोकसभा चुनाव देखरेख समिति के प्रभारी कलराज मिश्र, भाजपा राष्ट्रीय महासचिव डा. अनिल जैन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत, कृष्णपाल गुर्जर, शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा, राव नरबीर सिंह, विपुल गोयल, डॉ. बनवारी लाल एवं प्रदेश महामंत्रियों की मौजूदगी में गुरुग्राम, फरीदाबाद, भिवानी-महेंद्रगढ़ के शक्ति केंद्र प्रमुख, पालक और गुरुग्राम लोकसभा के बूथ प्रमुखों को अपना बूथ जीतने का मूल मंत्र देने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं में जोश भरा। सिरसा क्लस्टर में बुद्धिजीवी सम्मेलन, कलानौर में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जनविश्वास रैली, पानीपत में मंत्री कविता जैन ने महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष निर्मल बैरागी, विधायक रोहिता रेवाड़ी, निगम महापौर अवनीत कौर के साथ महिला उत्थान के लिए उठाए गए कदमों पर मीडिया से संवाद किया।
विज्ञापन


11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के तौर पर मनाते हुए भाजपा कार्यकर्ता 5 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए देंगे। 11 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छ शक्ति 2019 के माध्यम से देश भर की 6000 महिला जनप्रतिनिधि और प्रदेश की 10 हजार के करीब महिला जनप्रतिनिधि और कर्मचारियों से सीधा संवाद स्थापित करेंगे। 13 फरवरी से 20 फरवरी तक अब तक का सबसे बढ़ा जनसंपर्क अभियान मेरा परिवार-भाजपा परिवार चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 से 25 तक जन-जन तक पहुंचेगी भाजपा, 28 को मोदी करेंगे संवाद
15 फरवरी से 25 फरवरी तक केंद्र, प्रादेशिक नीतियों विशेषकर उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, योग्यता पर नौकरी लगे लाभार्थियों से संपर्क साधते हुए 26 फरवरी को कमल ज्योति अभियान के तहत हर लाभार्थी को कमल दीपक प्रज्ज्वलित करने के लिए प्रेरित करेंगे। अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल और सोनीपत लोकसभा का शक्ति केंद्र सम्मेलन 16 फरवरी को कुरुक्षेत्र में, 17 फरवरी को फरीदाबाद लोकसभा क्लस्टर में युवा संसद सम्मेलन और भिवानी क्लस्टर में बुद्धिजीवी सम्मेलन, 21 फरवरी को रोहतक लोकसभा की युवा संसद, 24 फरवरी को करनाल लोकसभा क्षेत्र की युवा संसद होगी और इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम पार्टी पदाधिकारी मंडल स्तर पर सुनेंगे। 25 फरवरी को करनाल लोकसभा क्षेत्र का बुद्धिजीवी सम्मेलन और सिरसा, हिसार और रोहतक लोकसभा का शक्ति केंद्र सम्मेलन हिसार में होगा, जिसमें भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह करेंगे। 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करेंगे और 2 मार्च को विधानसभा स्तर पर विजय संकल्प मोटर साइकिल यात्रा निकाली जाएगी।


चुनाव संपन्न होने तक चैन से नहीं बैठेंगे कार्यकर्ता : बराला
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि 2019 में नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता धरातल पर जुट गए हैं। चुनाव संपन्न होने तक भाजपा का कार्यकर्ता चैन से नहीं बैठेंगे। पार्टी नेतृत्व के तय कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed