{"_id":"5cc39685bdec22073706b3a1","slug":"lok-sabha-chunav-2019-congress-candidate-from-bathinda-amarinder-singh-video-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा से कांग्रेस प्रत्याशी अमरिंदर सिंह राजा वडिंग का आप नेता को रुपये देते वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडा से कांग्रेस प्रत्याशी अमरिंदर सिंह राजा वडिंग का आप नेता को रुपये देते वीडियो वायरल
Sat, 27 Apr 2019 05:08 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 27 Apr 2019 05:08 AM IST
विज्ञापन
अमरिंदर सिंह राजा वडिंग (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा हलका बठिंडा के अधीन आते बुढलाडा निवासी आम आदमी पार्टी के एक नेता को पचास हजार रुपये देकर कांग्रेस में शामिल करने की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कांग्रेसी उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वडिंग आम आदमी पार्टी के नेता टिंकू को 50 हजार रुपये देते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
जब यह पूरा वाकया कैमरे में कैद होने लगा तो टिंकू ने पैसे लेने से इंकार कर दिया और रुपये वडिंग को वापस करने लगा। वीडियो में एक महिला कांग्रेस नेता भी दिखाई दे रही हैं जो टिंकू को स्टेज पर लाने के लिए वर्करों से बोल रही हैं। हालांकि, वीडियो के बारे में साफ नहीं हुआ कि वो शुक्रवार की है या किसी अन्य दिन का।
विज्ञापन
जब राजा वडिंग आप नेता टिंकू के घर पहुंचे तो उनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता पार्टी के झंडे के साथ मौजूद थे। इसी दौरान वडिंग आप नेता को उसके घर के एक कमरे में ले जाते हैं और बंद कमरे बैठक कर बाहर आते हैं। इसी दौरान जब कुछ मीडिया वाले आप नेता से सवाल करने लगते हैं तो राजा वडिंग उनको रोकने का प्रयास भी करते हैं।
विज्ञापन
मीडिया को देखकर आप नेता घबरा जाता है और वडिंग को पचास हजार रुपये लौटाने लगता है और मीडिया की मौजूदगी में ही गिनकर दिखाते हैं। वडिंग की ओर से दो दो हजार के पच्चीस नोट आप नेता को दिए गए थे। इस संबंध में जब कांग्रेस उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वडिंग से संपर्क कर उनका पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने फोन नहीं उठाया ।