लोकसभा 2019: एक्शन मोड पर राहुल गांधी, टीम का किया एलान...पढ़ें किसे मिली क्या जिम्मेदारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पंजाब में अपनी टीम का एलान कर दिया है। पंजाब प्रदेश चुनाव कमेटी का चेयरमैन जहां प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ को बनाया गया है, वहीं कैंपेन कमेटी के चेयरमैन कैप्टन अमरिंदर सिंह होंगे। इस कमेटी में कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को भी शामिल किया गया है। इसके साथ ही पांच अन्य कमेटियों का एलान भी मंगलवार को कर दिया गया।
घोषित की गई कमेटियों में शामिल नेताओं के नाम इस प्रकार हैं-
प्रदेश चुनाव कमेटी: सुनील जाखड़ (चेयरमैन), कैप्टन अमरिंदर सिंह, राजिंदर कौर भटठल, परनीत कौर, किशोरी लाल शर्मा, प्रताप सिंह बाजवा, राणा गुरमीत सिंह सोढी, भारत भूषण आशु, ओपी सोनी, सुखमिंदर सिंह सरकारिया, सुंदर शाम अरोड़ा, कुलजीत सिंह नागरा, गुरकिरत सिंह, निर्मल सिंह शुतराणा, कुशल दीप सिंह ढिल्लों, लखबीर सिंह लक्खा, पवन आदिया, कुलदीप वैद, डा. अमर सिंह और एमुअल राहत मसीह।
कैंपेन कमेटी: कैप्टन अमरिंदर सिंह (चेयरमैन), सुनील जाखड़, अंबिका सोनी, शमशेर सिंह दूलों, महिंदर सिंह केपी, अश्वनी कुमार, साधु सिंह धर्मसोत, मनप्रीत सिंह बादल, नवजोत सिंह सिद्धू, सुखजिंदर सिंह रंधावा, रजिया सुल्ताना, राणा गुरजीत सिंह, सुरिंदर डावर, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, हरदयाल सिंह कंबोज, डा. राज कुमार चब्बेवाल, दविंदर सिंह लुबाया, करण कौर बराड़, मोहम्मद सदीक, कीतू गरेवाल और सलामत मसीह।
समन्वय कमेटी : आशा कुमारी (चेयरपर्सन), कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़, अंबिका सोनी, राजिंदर कौर भट्ठल, लाल सिंह, परनीत कौर, संतोष चौधरी, कुलजीत सिंह नागरा, गुरकिरत सिंह, ब्रहम मोहिंद्रा, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, चरणजीत सिंह चन्नी, अरुणा चौधरी, चौधरी संतोख सिंह, रवनीत सिंह बिटटू, गुरदीप सिंह ओजला, संगत सिंह गिलजियां, डा. राज कुमार वेरका और कैप्टन संदीप सिंह संधू।
प्रचार कमेटी : सुरिंदर सिंगला (चेयरमैन), बलबीर सिंह सिद्धू, राकेश पांडे, रणदीप सिंह नाभा, अमरीक सिंह ढिल्लों, परमिंदर सिंह पिंकी, नवतेज सिंह चीमा, दर्शन सिंह बराड़, अवतार हेनरी, मदनलाल, इंदरबीर सिंह गुलेरिया, परगट सिंह, राजिंदर बेरी, सतकार कौर, सर्वमीत अग्निहोत्री, अरुण डोगरा, अमित विज, वरिंदर सिंह लाडी, सुशील रिंकू, गुरप्रीत सिंह जीपी, जतिंदर पाल, प्रीतम सिंह कोटभाई, चौधरी सुरिंदर सिंह, हरजोत कमल और संजीव तलवार।
मीडिया कमेटी : मनीष तिवारी (चेयरमैन), अश्विनी सेखड़ी, कमांडर नत्थूराम, सुरजीत सिंह धीमान, हरप्रताप सिंह अजनाला, फतेहजंग सिंह बाजवा, हरमिंदर सिंह गिल, सुखमिंदर सिंह डैनी, दलबीर सिंह गोल्डी, रमनजीत सिंह सिक्की, सुनील दत्ती, सुखपाल सिंह भुल्लर, कुलबीर सिंह जीरा, बरिंदर मीत सिंह, दर्शन लाल मांगेपुर, संतोख सिंह बलाईपुर, गुरकंवल कौर, गुरइकबाल कौर, रविंदर सिंह पाली, हामिद मसीह, रमनबाला सुब्रहमणयम, तेजिंदर सिंह बिटटू, गुरमिंदर सिंह और राजपाल सिंह।