फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha 2019, Meeting of BJP leaders with CM Manohar lal in Rohtak

चार घंटे तक सीएम के साथ लोकसभा चुनाव पर मंथन, उम्मीदवारों के संभावित नामों पर हुआ विचार

Thu, 14 Mar 2019 01:37 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 14 Mar 2019 01:37 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha 2019, Meeting of BJP leaders with CM Manohar lal in Rohtak
मुख्यमंत्री मनोहर लाल(फाइल फोटो) - फोटो : ANI

प्रदेश में लोकसभा की 10 सीटों पर जीत दर्ज करने की कवायद भाजपा ने शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश की लोकसभा सीटों पर चर्चा के लिए बुधवार को हुडा कांप्लेक्स स्थित पार्टी के कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन मंत्री और लोकसभा प्रभारी के साथ चार घंटे की बैठक की। बैठक में जिला स्तरीय भाजपा पदाधिकारियों के साथ ही मंत्री को शामिल नहीं किया गया था। हालांकि सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री के साथ सभी 10 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के संभावित नामों पर भी विचार किया गया है, फिलहाल कुछ तय नहीं हुआ है। 

विज्ञापन


दोपहर साढ़े तीन बजे मुख्यमंत्री मनोहर लाल भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे। उनके आने से पहले प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला इनेलो और कांग्रेस के नेताओं को पार्टी ज्वाइन कराई थी। उम्मीद जताई जा रही थी कि इनकी मुलाकात मुख्यमंत्री से होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ट, लोकसभा प्रभारी विश्वास सारंग और प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का स्वागत किया और फिर बंद कमरे में मीटिंग शुरू हुई। 
विज्ञापन


शाम को साढ़े सात बजे तक यह बैठक चली। मीटिंग को पूरी तरह से गोपनीय रखा गया, हालांकि पार्टी सूत्रों के मुताबिक सारा मंथन लोकसभा चुनाव को लेकर ही रहा। प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा हुई। इसके साथ ही कौन-कौन टिकट के लिए संपर्क में है, उनके नामों को भी सूचीबद्ध किया गया। इन सभी नामों पर भाजपा चुनाव समिति में फिर से चर्चा होगी। जहां से नाम केंद्रीय हाईकामन को भेजे जाएंगे। इसके साथ ही चुनाव के दौरान दूसरी पार्टियों से टक्कर लेने की रणनीति पर भी वार्ता हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed