फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha 2019, Many leaders want to contest his son lok sabha polls from congress ticket

कांग्रेस के कई दिग्गज बेटों और दामाद के लिए मांग रहे टिकट, जमीनी नेताओं की बढ़ रही चिंता

Sat, 23 Mar 2019 02:13 PM IST
ajay kumar हर्ष कुमार सलारिया, अमर उजाला, चंडीगढ़
हर्ष कुमार सलारिया, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 23 Mar 2019 02:13 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha 2019,  Many leaders want to contest his son lok sabha polls from congress ticket
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File Photo

पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान सबसे अंतिम चरण में होने के चलते सभी राजनीतिक दल अपने प्रत्याशी घोषित करने के मामले में जल्दबाजी करने के मूड में नहीं है। प्रदेश कांग्रेस की ओर से पार्टी हाईकमान को भेजे गए पैनल पर इस माह के अंत में भी फैसला लिए जाने की उम्मीद फिलहाल दिखाई नहीं दे रही। इस बीच राज्य में टिकट के दावेदारों ने अपने-अपने हलके में निजी तौर पर मतदाताओं से संपर्क साधने लगे हैं।

विज्ञापन


प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस के टिकट के लिए कुल 201 नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आवेदन किया है। इनमें पार्टी के स्थानीय स्तर के ऐसे कई पदाधिकारी हैं, जो ग्राउंड लेवल पर तो काफी सक्र्र्रिय हैं लेकिन उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि राजनीतिक नहीं है। यानी उनके परिवार में किसी व्यक्ति का राजनीति से कोई नाता नहीं रहा है। 

विज्ञापन

Lok sabha 2019,  Many leaders want to contest his son lok sabha polls from congress ticket
सांकेतिक तस्वीर

ऐसे पदाधिकारियों ने पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा और अब तक किए कामों का हवाला देते हुए टिकट मांगा है। लेकिन राज्य के दिग्गज और वरिष्ठ मंत्रियों द्वारा अपने बेटों और रिश्तेदारों के लिए भी टिकट की मांग उठाए जाने से यह ग्राउंड लेवल के दावेदार आहत हैं। विभिन्न लोकसभा सीटों से ऐसे दावेदारों में न सिर्फ भारी रोष है बल्कि यह संकेत भी दे रहे हैं कि अगर किसी मंत्री पुत्र को टिकट दिया गया तो इसका विरोध किया जाएगा। 

इस संबंध में विभिन्न संसदीय क्षेत्रों में टिकट के दावेदार ग्राउंड लेवल के पदाधिकारियों ने नाम न छापने का आग्रह करते हुए कहा कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी कई बार कह चुके हैं कि एक परिवार में एक टिकट ही दिया जाएगा। इन पदाधिकारियों ने इस बात पर निराशा जाहिर की कि जिन कार्यकर्ताओं ने पार्टी के लिए दिन-रात मेहनत की है, उन्हें अनदेखा कर जब पार्टी के दिग्गज नेता अपने रिश्तेदारों को चुनाव में उतार देते हैं तो अफसोस होता है। 

इस बार भी अगर उनके हलकों से पार्टी ने मंत्रियों के बेटों को टिकट दी तो पार्टी के लिए काम करने के बारे में दोबारा सोचा जाएगा क्योंकि टिकट से चूक जाने के बाद उन्हें फिर पांच साल इंतजार करना पड़ेगा।

बेटों-दामाद के लिए इन्होंने मांगे टिकट

पंजाब सरकार के अधिकतर मंत्रियों ने अपने बेटों और रिश्तेदारों के लिए विभिन्न संसदीय क्षेत्रों से टिकट की मांग की हुई है। इनमें स्वास्थ्य मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा ने अपने बेटे के लिए बठिंडा से, खरड़ से विधायक जगमोहन सिंह कंग ने अपने बेटे के लिए आनंदपुर साहिब से, पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल ने अपने दामाद के लिए आनंदपुर साहिब से, वन मंत्री साधू सिंह धर्मसोत ने अपने बेटे के लिए फतेहगढ़ साहिब से, गिल से विधायक कुलदीप वैद्य ने अपने बेटे के लिए फरीदकोट से, इंदरजीत सिंह जीरा ने अपने बेटे के लिए खडूर साहिब से, अमरगढ़ से विधायक सुरजीत सिंह धीमान ने अपने बेटे के लिए संगरूर या लुधियाना से और विधायक दर्शन सिंह बराड़ ने भी अपने बेटे के लिए टिकट की मांग पार्टी से की है।

13 सीटों पर कांग्रेस के 201 दावेदार
पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस के टिकट के लिए कुल 201 नेताओं ने आवेदन किया है। इनमें टिकट के सबसे ज्यादा 31 दावेदार फरीदकोट सीट से हैं जबकि फतेहगढ़ साहिब से 27, आनंदपुर साहिब से 26, खडूर साहिब से 21, होशियारपुर से 17, फिरोजपुर से 15, बठिंडा और संगरूर सीटों के लिए 14-14, अमृतसर सीट के लिए 13 और जालंधर व लुधियाना सीटों पर टिकट के लिए 9-9 लोगों ने आवेदन किया है। 

टिकट से सबसे कम दावेदार पटियाला (2) और गुरदासपुर (3) सीटों के लिए हैं। पटियाला में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर का टिकट पक्का है जबकि गुरदासपुर सीट पर प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ को फिर से टिकट मिलना तय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed