फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha 2019, Haryana Congress start bus yatra from faridabad

हाईकमान देगा दिग्गज कांग्रेस नेताओं को बस यात्रा के टिप्स, 'एकता' का भी दिया जाएगा संदेश

Sat, 23 Mar 2019 01:26 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 23 Mar 2019 01:26 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha 2019, Haryana Congress start bus yatra from faridabad
कांग्रेस - फोटो : File Photo

पहली बार हरियाणा में सभी दिग्गज कांग्रेसी एक बस में सवार होकर न केवल लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करेंगे, बल्कि अपनी ‘एकता’ का प्रदर्शन  भी करेंगे। ऐसा कांग्रेस हाईकमान के निर्देशानुसार हो रहा है। इसी के मद्देनजर अब कांग्रेस हाईकमान चाहता है कि ये बस यात्रा न केवल सफल साबित हो, बल्कि प्रदेश में कांग्रेसी दिग्गजों के मतभेद भी इसके जरिए खत्म हो गए। 

विज्ञापन


साथ ही जनता के बीच कांग्रेसियों में एकता का संदेश जाए। इसलिए कांग्रेस ने इस यात्रा से पहले आज कांग्रेस के सभी दिग्गजों की एक बैठक दिल्ली में बुलाई है। इस बैठक में हरियाणा के प्रभारी समेत अन्य नेता मौजूद हैं। जबकि प्रदेश से सभी सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक समेत तमाम पदाधिकारी और अन्य प्रमुख नेतागण भी हैं।

विज्ञापन

इस बैठक में बस यात्रा के शेड्यूल पर चर्चा करते हुए कांग्रेसियों को ये टिप्स दी जाएगी कि किस तरह से कांग्रेसियों ने इस बस यात्रा को प्रभावशाली बताते हुए इसे सफल बनाना है। उन्हें बताया जाएगा कि जनता में इस बस यात्रा से यही संदेश जाना चाहिए कि सभी कांग्रेसी एकजुट होकर चुनाव मैदान में हैं।

यह बस यात्रा चूंकि कांग्रेस की ओर से आम चुनाव के मद्देनजर पहला बड़ा प्रदेशव्यापी जनसंपर्क अभियान होगा, इसलिए इसी अभियान की सफलता कांग्रेस के अन्य अभियानों के लिए मजबूत आधार बनेगी।

इस बस यात्रा की शुरुआत 26 मार्च को एक रोड शो के रूप में फरीदाबाद से शुरू होगी। पलवल, गुरुग्राम, मेवात रेवाड़ी होते हुए नारनौल में इसका रात्रि ठहराव होगा। 27 मार्च को यात्रा भिवानी पहुंचेगी। हिसार व सिरसा कवर करते हुए 28 मार्च को फतेहबाद पहुंचेगी।

यहां से कैथल, जींद, नरवाना,  कुरुक्षेत्र (रात्रि ठहराव) होते हुए 29 मार्च को यात्रा अंबाला आएगी। उसके बाद पंचूकला, यमुनानगर, करनाल (रात्रि ठहराव) के बाद 30 मार्च को पानीपत, सोनीपत, गोहाना, रोहतक बेरी होते हुए झज्जर में संपन्न होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed