फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha 2019, Haryana CM Manohar lal road show in panipat

लोकसभा 2019: सीएम मनोहर लाल का पानीपत में रोड शो, चौकीदार और चाय वाले को किया सम्मानित

Tue, 26 Mar 2019 10:56 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 26 Mar 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha 2019, Haryana CM Manohar lal road show in panipat
सीएम मनोहर लाल का रोड शो - फोटो : अमर उजाला

सीएम मनोहर लाल ने पानीपत में मंगलवार को अपना पहला रोड शो किया। रोड शो में कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, दो बार करनाल लोकसभा से सांसद रहे और वर्तमान में भाजपा में शामिल हुए अरविंद शर्मा, प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया, ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा, रोहिता रेवड़ी व जिलाध्यक्ष प्रमोद विज मौजूद रहे।

विज्ञापन


सीएम मनोहर लाल ने सब्जी मंडी के पास शिव मंदिर से भगवान शिव की पूजा कर रोड शो शुरू किया। 4 किलोमीटर का रोड शो साढ़े तीन घंटे में खत्म हुआ। 21 जगहों पर सीएम का स्वागत हुआ। सीएम ने अपने रोड शो के दौरान एक चौकीदार व चाय बेचने वाले को सम्मानित कर सबको चौंका दिया। सीएम ने चौकीदार को सम्मानित करते हुए कहा कि मैं भी चौकीदार। 
विज्ञापन


मंगलवार को सीएम अपने तय रोड शो के लिए पानीपत दोपहर 3 बजकर 42 मिनट पर पहुंचे। भाजपा जिला कार्यकारिणी ने सीएम के शो को सफल बनाने के लिए सभी निगम पार्षद व स्थानीय नेताओं की ड्यूटी लगाई थी। हर 200 मीटर की दूरी पर सीएम का सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। सीएम ने सम्मान समारोह में कार्यकर्ताओं से अपील की कि हमें दोबारा पीएम नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Lok sabha 2019, Haryana CM Manohar lal road show in panipat
पानीपत में सीएम का रोड शो - फोटो : अमर उजाला

इसके लिए सभी तैयारियों में जुट जाएं। रोड शो में सीएम की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने पुलिस लाइन व मधुबन से अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया था। सीएम मनोहर लाल के रोड शो से पूरा शहर भाजपा मय हो गया। जीटी रोड, सनौली रोड, जाटल रोड व मॉडल टाउन में पार्टी व नेताओं के बैनर लगे थे। सीएम मनोहर लाल ने साढ़े 6 बजे अपना रोड शो सनौली रोड, जाटल रोड व मॉडल टाउन से होते हुए असंध रोड रामलाल चौक पर समाप्त किया। 

नेताओं ने चादर ओढ़ाई, सीएम ने चाय वाले को दे दी
सीएम मनोहर लाल जब खुली जीप पर सवार थे चारों तरफ लोगों की भीड़ थी। हर चौराहे पर उनका स्वागत किया जा रहा था। इसी वक्त संजय चौक के पास सीएम ने गाड़ी को रोककर एक चाय वाले रामकुमार को बुलाया और उनको चादर देकर सम्मानित किया। चौकीदार ने अपना नाम सुंदर कश्यप बताया और कहा कि वो 6 साल से चौकीदार है। इस पर सीएम मनोहर लाल ने कहा कि मैं भी हूं चौकीदार।

यहां-यहां किया गया सीएम को सम्मानित

Lok sabha 2019, Haryana CM Manohar lal road show in panipat
सीएम मनोहर लाल का रोड शो - फोटो : अमर उजाला

शिव चौक सनौली, बाबा कांशी गिरी मंदिर, भीम गौड़ा मंदिर, दरगाह शम्शुदीन एंव गुरूद्वारा लउ वाला, राम मंदिर गली के बाहर, 7 वार्ड चुंगी चौक, जीटी रोड पर संजय चौक के पास कट के नीचे, पालीवाल नगर के पास, जाटल रोड पर संजय चौक शॉप एसोसिएशन, जाटल रोड पर फ्लाईओवर के पास, 8 मरला मॉडल टाउन, मॉडल टाउन में रोटरी क्लब ने, कमालिया भवन के पास, आर्य समाज मंदिर मॉडल टाउन, सनातन धर्म मंदिर, श्री गुरूद्वारा श्री रामदास सिंह सभा ने, लाल टंकी मार्केट चौक, रेनबो अस्पताल के पास, ओपीएस ज्वैलर्स के पास व रामलाल चौक पर सीएम को सम्मानित किया गया।

मेरी दिली इच्छा है कि मैं करनाल से लड़ूं चुनाव: सीएम
सीएम मनोहर लाल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मैं राज्य में जिस भी हलके में जाता हूं वहां लोग कहते हैं कि वो यहां से चुनाव लड़े। लेकिन वो सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव नहीं लड़ सके। वो कहां से चुनाव लड़ेंगे ये फैसला पार्टी करेगी, लेकिन उनकी दिली इच्छा है कि वो करनाल से चुनाव लड़ें, क्योंकि करनाल की जनता ने उन्हें अपार प्यार दिया है।

नंबर गेम के कारण दिया अभय चौटाला ने इस्तीफा : मनोहर

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि इनेलो विधायक अभय चौटाला ने नेता प्रतिपक्ष के पद से नंबर गेम के कारण इस्तीफा दिया है। इनका कुछ गेम चल रहा है। इससे ज्यादा कुछ नहीं है। ये राजनीति है। इनेलो के विधायक भाजपा में अपना आस्था दिखा रहे हैं और सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। कोई भी व्यक्ति साफ मन से भाजपा में शामिल हो सकता है। विपक्ष पूरी तरह से खत्म हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed