फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha 2019, Congress Parivartan yatra, Ghulam Nabi Azad targets on BJP in Rewari

परिवर्तन यात्राः भाजपा पर बरसे गुलाम नबी आजाद, कहा-सबक सिखाने का समय आ गया है

Wed, 27 Mar 2019 12:22 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 27 Mar 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha 2019, Congress Parivartan yatra, Ghulam Nabi Azad targets on BJP in Rewari
गुलाम नबी आजाद - फोटो : File Photo

भाजपा ने जनता को धर्म और जाति के आधार पर बांटकर राज हासिल किया है। चुनाव के मद्देनजर पार्टी फिर उसी रास्ते पर चल पड़ी है। लोगों में नफरत पैदा करने वाली भाजपा को सबक सिखाने का समय आ गया है। भाजपा सरकार ने किसानों को बर्बाद कर दिया है। युवाओं को रोजगार के नाम पर ठगा है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा महज नारा बनकर रह गया है। 

विज्ञापन


किसान, युवाओं, महिलाओं के लिए देश और प्रदेश में परिवर्तन जरूरी है। नोटबंदी और जीएसटी ने न केवल छोटे व्यापारियों और लघु उद्योगों को बर्बाद किया है बल्कि आम जनता को भी भारी कष्ट उठाने पड़े हैं। गुरुग्राम से शुरू हुई परिवर्तन यात्रा को धारूहेड़ा, कसौला होकर नाईवाली चौक पहुंचने पर प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने मंगलवार दोपहर को संबोधित किया।
विज्ञापन


यात्रा का कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। दोपहर बाद यात्रा के रेवाड़ी पहुंचने पर यातायात व्यवस्था गड़बड़ा गई। इस दौरान लोगों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। समन्वय समिति के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने न तो किसानों को उनकी फसलों का उचित भाव दिया और न ही फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खरीद के लिए अनावश्यक शर्तें भी लगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में प्रदेश विकसित राज्यों में नंबर वन पर पहुंच गया था, लेकिन मौजूदा सरकार उस रफ्तार को कायम नहीं रख सकी। पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतर चुकी है। जनता को सिर्फ चुनाव का इंतजार है। 

प्रदेश की जनता को भाजपा से निजात दिलाने के लिए और प्रदेश में अमन-शांति के लिए कांग्रेसी नेता प्रदेशभर का दौरा कर रहे हैं। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर, कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी, राज्यसभा सांसद कुमारी शैलजा, राव दान सिंह, चौधरी दीपेंद्र हुड्डा, पूर्व मंत्री आफताफ अहमद, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव चिरंजीव राव, पूर्व विधायक जयपाल, धर्मपाल राठी व महाबीर यादव मसानी सिंह सहित अन्य नेता मौजूद रहे। 

लोगों को जाम से परेशान होना पड़ा
कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के कारण शहर में दोपहर बाद जाम के हालात बन गए। यातायात सुचारु कराने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। सरकुलर रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed