{"_id":"5c86b43ebdec221420473aa0","slug":"lok-sabha-2019-bhupinder-singh-hooda-meets-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने की राहुल गांधी से मुलाकात, पार्टी को लेकर हो सकते अहम फैसले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने की राहुल गांधी से मुलाकात, पार्टी को लेकर हो सकते अहम फैसले
Tue, 12 Mar 2019 01:15 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 12 Mar 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद हरियाणा कांग्रेस में एक बार फिर से हलचल तेज हो गई है। शीघ्र होने वाली कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हरियाणा की कमान को लेकर फैसला लिया जा सकता है। ताजा घटनाक्रम के बीच पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा की दस लोकसभा सीट कांग्रेस के खाते में देने का दम भरा है।
विज्ञापन
तीन राज्यों के विधानसभा नतीजों में बढ़त के बाद कांग्रेस को हरियाणा में भी चमत्कार की उम्मीद है। सत्ता आती दिख रही है। ऐसे में हरियाणा के नेताओं ने दिल्ली दरबार में दस्तक देनी शुरू कर दी है। विधायक दल की नेता किरण चौधरी पहले ही राहुल गांधी से मुलाकात कर चुकी हैं। जबकि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राहुल से सोमवार को मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि हरियाणा कांग्र्रेस में चल रही अंतर्कलह का पटाक्षेप जल्द होगा। इस बीच भूपेंद्र सिंह हुड्डा मंगलवार को दोबारा राहुल गांधी से मुलाकात कर सकते हैं।
विज्ञापन
राहुल से मुलाकात के बाद हुड्डा ने बयान दिया है कि उनकी चर्चा प्रदेश के ताजा राजनीतिक हालात पर हुई थी। उन्होंने ताजा हालात से राहुल को अवगत करा दिया है। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक को लेकर भी हुड्डा ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही होने वाली सीडब्ल्यूसी की बैठक में भी हरियाणा को लेकर अहम फैसले लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। सभी एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे। भाजपा के दस सीटों को जीतने के दावे पर हुड्डा ने कहा कि भाजपा सिर्फ दावे करती है हकीकत कुछ और होती है।
विज्ञापन