फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha 2019, Assembly Elections Will Not be Held with Lok sabha 2019 Elections in Haryana

अटकलों पर लगा विराम, हरियाणा में लोकसभा के साथ नहीं होंगे विधानसभा चुनाव

Fri, 08 Mar 2019 09:54 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 08 Mar 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha 2019, Assembly Elections Will Not be Held with Lok sabha 2019 Elections in Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File Photo

हरियाणा में लोकसभा के साथ ही विधानसभा चुनाव भी कराने की अटकलों पर विराम लग गया है। आम चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले शुक्रवार को मनोहर लाल कैबिनेट की अंतिम बैठक हुई। इस बैठक से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि मंत्रिमंडल विधानसभा को भंग करने का निर्णय लेगा।

विज्ञापन


शुक्रवार को बैठक हुई, अनेक अहम निर्णय जनहित में लिए गए, लेकिन जिस निर्णय पर सबकी निगाहें टिकी हुई थीं, वह नहीं हुआ। सरकार पहले ही कहती आ रही थी कि विधानसभा चुनाव तय समय पर होंगे।
विज्ञापन


भाजपा सरकार अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद ही चुनाव कराएगी। प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन के बाद सीएम मनोहर लाल ने भी बजट सत्र में साफ कर दिया था कि लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव नहीं होने जा रहे। अब विधानसभा के मानसून सत्र में फिर मिलेंगे। अगस्त में मानसून का सत्र होगा। बावजूद इसके विधानसभा भंग होने की अफवाहों का बाजार गर्म रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 सीआईडी की रिपोर्ट का हवाला देते हुए दोनों चुनाव एक साथ होने पर भाजपा को फायदा होने के तर्क तक दिए गए। मगर, सरकार के साथ ही भाजपा हाईकमान अपने निर्णय पर अटल रहा। हरियाणा सरकार के साथ ही भाजपा का पूरा फोकस लोकसभा चुनावों पर है। भाजपा हाईकमान ने प्रदेश नेतृत्व को साफ कर दिया है कि केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार दोबारा लाने पर पार्टी नेता ध्यान केंद्रित करें।

 विधानसभा चुनाव तय समय पर ही कराए जाएंगे। इसलिए अपने-अपने क्षेत्रों में डट जाएं। राज्य मंत्री कृष्ण बेदी ने कैबिनेट बैठक के बाद कहा कि अफवाहों का गुब्बारा फूट गया है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव अक्टूबर में ही होंगे। लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव नहीं कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य फिलहाल केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार दोबारा बनाना है। माहौल भाजपा के पक्ष में है, पार्टी सभी दस की दस लोकसभा सीटें जीतेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed