फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lohri will be celebrated Today, Makar Sankranti will be 15

आज मनाई जाएगी लोहड़ी, मकर संक्रांति 15 को

Tue, 12 Jan 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 12 Jan 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
Lohri will be celebrated Today, Makar Sankranti will be 15

मकर संक्रांति 15 जनवरी को है। वीरवार, 14 जनवरी की रात एक बजकर 26 मिनट पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर रहा है। यदि सूर्य रात्रि 12 बजे के बाद मकर राशि में प्रवेश करे तो अगले दिन पुण्यकाल होता है।

विज्ञापन


इसलिए इस वर्ष मकर संक्रांति का स्नान दान और पूजा 15 जनवरी को होगा। जबकि लोहड़ी बुधवार 13 जनवरी को है। यह कहना है सेक्टर-30 के श्री महाकाली मंदिर स्थित भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख बीरेंद्र नारायण मिश्र का।
विज्ञापन


मिश्र के अनुसार इस दिन तुला लग्न और मीन राशि का चंद्रमा है। तुला और मीन राशि के लिए बहुत अच्छा है। शेष राशियों के लिए मध्यम है। इस दिन से सूर्य उत्तरायण में हो जाते हैं। इस दिन स्नान दान, जप श्राद्ध और अनुष्ठान का विशेष महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जाता है कि इस अवसर पर किया गया दान सौ गुणा होकर प्राप्त होता है। इस दिन घृत, कंबल दान का विशेष महत्व है। उन्होंने बताया कि बुधवार को शाम साढ़े छह बजे के बाद लोहड़ी जलाने का शुभ समय है।

सेक्टर-18 के श्री राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी डॉ लाल बहादुर दुबे के अनुसार मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान और गंगा तट पर दान का विशेष महत्व है। यदि किसी कारण गंगा में स्नान कर सकें तो गंगाजल और तिल डालकर स्नान करने से गंगा स्नान का फल मिलता है।


सेक्टर-15 के जय श्री राम ज्योतिष केंद्र के प्रमुख स्वामी राम बहादुर मिश्र के अनुसार शुक्रवार को मकर संक्रांति के दिन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बज तक राहु काल है। इस समय दान नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed