{"_id":"5eb51e6efb6f116660542e6b","slug":"lockdown-zirakpur-old-man-died-due-to-coronavirus-mohali-corona-patients","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में दो नए पॉजिटिव मिले, जीरकपुर में कोरोना से पहली मौत, जवाहरपुर के तीन मरीज हुए ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में दो नए पॉजिटिव मिले, जीरकपुर में कोरोना से पहली मौत, जवाहरपुर के तीन मरीज हुए ठीक
Fri, 08 May 2020 02:35 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली ( पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 08 May 2020 02:35 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली में शुक्रवार को दो नए कोरोना पॉजिटिव आने से अब संख्या 98 हो गई है। डीसी मोहाली गिरीश दियालन ने बताया कि मोहाली की रहने वाली एक गर्भवती महिला जो कि चंडीगढ़ के जीएमएसएच सेक्टर-16 में दाखिल है, उसके सैंपल भेजे गए थे। उसने गुरुवार की रात एक बच्चे जो जन्म दिया है। शुक्रवार को उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
वहीं, दूसरा केस जीरकपुर के बलटाना में सैनी विहार फेज-3 का है। यहां एक 74 साल के बुजुर्ग की शुक्रवार को मौत के बाद कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, दूसरी ओर 80 साल की बुजुर्ग समेत तीन लोगों ने कोरोना को मात देकर जिदंगी की जंग जीती है। यह सभी गांव जवाहरपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह घरों से निकलने में परहेज करें।
विज्ञापन
सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना महामारी को मात देने वाले लोगों की कुल संख्या 52 हो गई है। इनमें शुक्रवार को 80 साल की बुजुर्ग महिला तेज कौर, 32 साल की हरविंदर कौर और 67 साल के भाग सिंह स्वस्थ हुए हैं। यह तीनों गांव जवाहरपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अब 98 कोरोना पीड़ित मरीज हो गए हैं।
विज्ञापन
वहीं जिले में एक्टिव मरीजों की गिनती 43 है। जबकि अकेले कोरोना हॉटस्पॉट गांव जवाहपुर के 34 मरीज ठीक हो हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि ठीक हुए तीनों लोगों को फिलहाल डेराबस्सी के निरंकारी भवन में क्वारंटीन होम में रखा गया है। 14 दिन की क्वारंटीन अवधि पूरी होने के बाद उन्हें घर भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि कोशिश यही है कि सभी लोग स्वस्थ रहें।
डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि जिले में बाकी ठीक हुए सभी मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हैं। जिले मोहाली के सभी मरीजों का इलाज बनूड़ स्थित ज्ञान सागर अस्पताल के कोविड केयर सेंटर में चल रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह अपने घरों से बहुत जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलें।
छोटी-मोटी समस्या आने पर अस्पताल जाने के बजाय हेल्पलाइन नंबर-104 पर कॉल करें। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग से ही इस बीमारी पर काबू पाया जा सकता है। इस मौके पर जिला एपीडीमोलोजिस्ट डॉ. रेनू सिंह और डॉ. हरमनदीप कौर भी मौजूद रहीं।
बलटाना के सैनी विहार फेस तीन में रहता था 74 वर्षीय बुजुर्ग
शुक्रवार को जीरकपुर में कोरोना से पहली जबकि मोहाली जिले में तीसरी मौत हो गई। मृतक 74 साल के बुजुर्ग विजय थे। वह बलटाना के सैनी विहार फेस-3 में रह रहे थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी सावधानियां बरतते हुए उनका चंडीगढ़ में सेक्टर-25 के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया है।
ढकोली के हेल्थ कम्युनिटी सेंटर की एसएमओ डॉ. पौमी चतरथ ने बताया कि विजय फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित थे और बुधवार को हालत बिगड़ने पर उनको पंचकूला के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया था। वहां से वीरवार की दोपहर उनके सैंपल कोरोना जांच के लिए चंडीगढ़ पीजीआई भेजे थे।
लेकिन रिपोर्ट आने से पहले ही बुजुर्ग की रात मेें मौत हो गई। सुबह उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उन्होंने बताया कि शनिवार को उनके संपर्क में आने वालों के और परिवार के सदस्यों के सैंपल लिए जाएंगे। वहीं, ढकोली पुलिस चौकी के मुलाजिमों और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बलटाना के सैनी विहार फेस-3 एरिया को सील कर दिया है।
ढकोली के गोल्डन सैंड के 7 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव
ढकोली के गोल्डन सैंड सोसाइटी में एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद पीड़ित के संपर्क में आने वाले 7 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट शुक्रवार को निगेटिव आई है।