फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lockdown: People out for urgent work, this time no crowd outside the temples

लॉकडाउन: जरूरी काम के लिए ही निकले लोग, ज्यादातर मंदिरों के बाहर नहीं जुटी भीड़

Thu, 22 Apr 2021 02:28 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
Lockdown: People out for urgent work, this time no crowd outside the temples
चंडीगढ़। वीकेंड लॉकडाउन के बाद शहरवासियों ने बुधवार को एक दिन के लॉकडाउन का सामना किया। प्रशासन ने रामनवमी पर जुटने वाली भीड़ को रोकने के लिए यह लॉकडाउन लगाया था, जिसमें वह सफल रहे क्योंकि इस बार मंदिर बंद रहे और वहां जुटने वाली भीड़ इस बार नदारद रही। हालांकि, सड़कों पर अनिवार्य कामों के लिए लोगों की आवाजाही जारी रही, लेकिन सुखना लेक व विभिन्न पार्कों में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

प्रशासन के अधिकारियों को अंदेशा था कि रामनवमी के मौके पर शहर के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटेगी, इसलिए बुधवार को सभी मंदिरों के दरवाजे आम लोगों के लिए बंद रखे गए। हालांकि, अंदर पंडितों को पूजा करने की अनुमति दी गई थी। इस वजह से शहर के विभिन्न मंदिरों के बाहर ही लोग कन्याओं को भोजन कराते नजर आए। कई जगह पुलिस द्वारा लोगों को ऐसा करने से रोका गया, ताकि कोरोना का संक्रमण न फैल सके।
विज्ञापन

वीकेंड लॉकडाउन से सबक लेते हुए बुधवार को लगे एक दिन के लॉकडाउन में पुलिस की सख्ती पहले से ज्यादा दिखी। इस बार सड़कों पर पुलिसकर्मी ज्यादा नजर आए और कई जगह नाके भी लगाए गए थे। मोहाली की तरफ से चंडीगढ़ के प्रवेश द्वारों पर पुलिस ने लोगों को रोका और उनके बाहर निकलने की वजह पूछी। इस दौरान जो भी व्यक्ति गैर-जरूरी कारणों से घूमता हुआ पाया गया, उसका चालान काटा गया। यूटी प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने शहरवासियों से आग्रह किया कि वह कोरोना के दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कल रात आठ बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक फिर लॉकडाउन
बुधवार के लॉकडाउन के बाद शुक्रवार को फिर दो दिन का लॉकडाउन लग जाएगा। यूटी प्रशासन ने इस हफ्ते भी शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है। इस दौरान भी अनिवार्य सेवाओं को छोड़ अन्य पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पिछले हफ्ते लगाए गए वीकेंड लॉकडाउन के नियमों को ही इस बार भी लागू किया जाएगा। सिर्फ अनिवार्य कार्यों के लिए बाहर निकलने वाले लोगों को छूट होगी। बेवजह घूम रहे लोगों का चालान काटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed