फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lockdown may increase, shopkeepers may get relief on the lines of Punjab and Haryana

बढ़ सकता है लॉकडाउन, पंजाब व हरियाणा की तर्ज पर दुकानदारों को मिल सकती है राहत

Mon, 24 May 2021 12:01 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Lockdown may increase, shopkeepers may get relief on the lines of Punjab and Haryana
चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा में पाबंदी बढ़ाए जाने के बाद चंडीगढ़ में भी लॉकडाउन को एक हफ्ते और बढ़ाया जा सकता है। हालांकि इसका फैसला सोमवार को होने वाली बैठक में लिया जाएगा। प्रशासन की ओर से इस बार गैर जरूरी श्रेणी में आने वाली दुकानों को खोलने के संबंध में कोई फैसला लेकर दुकानदारों को कुछ राहत दी जा सकती है।
विज्ञापन

बीते हफ्ते शहर के कारोबारियों व उपायुक्त के बीच हुई बैठक में इस बात के संकेत मिले थे कि इस दिशा में चंडीगढ़ प्रशासन कोई फैसला ले सकता है। उपायुक्त की ओर से कारोबारियों का फीडबैक यूटी प्रशासन को सौंप दिया गया है। शहर के कारोबारी लगातार प्रशासन पर दबाव बनाए हुए हैं कि जिस तरह से पंजाब में पाबंदियों के बीच दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है, उसी तर्ज पर चंडीगढ़ में व्यवस्था लागू की जाए।
विज्ञापन

रविवार को हरियाणा ने ऑड-ईवन के तहत दिन में दुकानों को खोलने की अनुमति दी है। साथ ही मार्केट से दूर दुकानों को भी खोलने के लिए सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं। ये दुकानें सिर्फ दिन में ही खुलेंगी। ऐसे में माना जा रहा है कि चंडीगढ़ में भी सोमवार को होने वाली बैठक में कारोबारियों को कुछ रियायत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ में कोरोना के केसों में गिरावट जारी है। लगातार दूसरे दिन 400 से नीचे केस आए हैं। लेकिन प्रशासन का मानना है कि खतरा अब भी बरकरार है। यदि ढिलाई बरती गई तो केस फिर से बढ़ सकते हैं। ऐसी स्थिति में लॉकडाउन को एक हफ्ता और बढ़ाया जा सकता है। महामारी से जुड़े विशेषज्ञों के मुताबिक, केस जरूर कम हुए हैं, लेकिन मौतों के ग्राफ में अभी कमी नहीं आई है। साथ ही केस अब भी मिल रहे हैं जब तक साप्ताहिक पॉजिटिव दर पांच फीसदी से नीचे न आ जाए, तब तक सख्ती जारी रखनी चाहिए। इस समय चंडीगढ़ का साप्ताहिक पॉजिटिव दर 14.9 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed