फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lockdown, Haryana Government Reciving Complaints Via Social Media

हरियाणा: लॉकडाउन के दौरान सरकार तक सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंच रही ढेरों शिकायतें

Tue, 26 May 2020 04:44 PM IST
खुशबू गोयल मोहित धुपड़, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 26 May 2020 04:44 PM IST
विज्ञापन
Lockdown, Haryana Government Reciving Complaints Via Social Media
सांकेतिक तस्वीर
लॉकडाउन में प्रदेशवासी विभिन्न तरीकों से अपनी शिकायतें हरियाणा सरकार तक पहुंचा रहे हैं। इन शिकायतों के लिए सोशल मीडिया सबसे सशक्त माध्यम बना है। राशन से संबंधित शिकायतें इन दिनों सबसे ज्यादा देखने को मिल रही है। सरकार भी शिकायतों पर नजर रखे हुए हैं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग से इसका निपटान कराया जाए, इसके लिए सीएमओ स्तर पर विशेष टीम सोशल मीडिया ग्रीवेंसस ट्रैकर सेल काम कर रही है।
विज्ञापन


दरअसल, लॉकडाउन के बाद जब से डाक व्यवस्था पूरी तरह स्थगित पड़ी है। तो ऐसी स्थिति में प्रदेश में लोगों ने अपनी शिकायतें सरकार तक पहुंचाने के लिए इसी माध्यम का बेहतरीन ढंग से इस्तेमाल किया। इससे लोगों की शिकायतें भी जल्द पहुंचने लगी और सरकारी स्तर पर इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई भी संभव हो सकी। मुख्यमंत्री कार्यालय सीधे इन शिकायतों और इसके निपटान पर अपनी निगरानी रखता है। ताकि जनता की शिकायतें लटके न।
विज्ञापन


निदेशालय स्तर के अलावा विभिन्न जिलों की शिकायतों पर संबंधित आला अफसरों एवं जिला उपायुक्तों से भी निपटान संबंधी स्टेटस रिपोर्ट ली जाती है। उधर, मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी पहले यह निर्देश दे चुके हैं कि प्रदेशवासियों की शिकायतों पर संबंधित विभाग के अफसर तुरंत संज्ञान लेते हुए प्राथमिकता के साथ उसका निपटान सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया से जनता सरकार तक यूं पहुंचा रही अपना दुखड़ा

- मुकेश कुमार की शिकायत है कि पुन्हाना के राशन डिपो होल्डर किसी भी गरीब को पूरा राशन नहीं दे रहे हैं। कोई दाल खा जाता है, तो कोई चीनी। अफसर हमारी सुनते नहीं। सब मिलीभगत से हो रहा है, कृपया इस पर संज्ञान लें। सीएमओ ने संबंधित विभाग के अफसरों को इस पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

- पानीपत के दीपक वशिष्ठ का कहना है कि कृष्णपुरा, शिवनगर के पास  राशन डिपो होल्डर राशन नहीं दे रहा है। उसका गोदाम भरा हुआ है और वह राशन कार्ड धारकों से अभद्र भाषा में बात करता है।

- मानेसर के देवेंद्र कुमार की शिकायत है कि उनके गांव नैनवाल में राशन डिपो होल्डर कुछ लोगों को राशन दे रहा है, तो कुछ को नहीं दे रहा है, लोग परेशान हो रहे हैं।

- हिसार के गांव शेखपुरा के निवासी आशीष ने शिकायत की है कि वह अपने राशन कार्ड पर काफी समय से 4 लोगों का राशन लेता है, मगर डिपो होल्डर 6 लोगों का राशन निकालता है। कृपा इस गड़बड़ी की जांच करवाई जाए।

- फरीदाबाद के सुनील कुमार दक्ष की शिकायत थी कि 7 मई को उन्होंने बिना  कार्ड वाले राशन के लिए अप्लाई किया, अभी तक नहीं मिला।

- रोहतक के गांव चुलिआना के विशाल दोहन ने कहा कि खेतों में पिछले 14 दिनों से बिजली नहीं आ रही है। खेती खराब हो रही है। बिजली कर्मचारियों से बात करते हैं, तो वे ठीक से जवाब नहीं देते, हमारी समस्या का जल्द समाधान करवाइए।

- भिवानी के बीर सिंह ने कहा कि उनके बवानीखेड़ा हलके में नहरी पानी की बहुत ज्यादा समस्या है। इस वजह से बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है।

- मैं मधु खोसला हूं, बीपी और दिल की मरीज हूं, मेरा बेटा और मेरी पुत्रवधू मुझे बहुत ज्यादा प्रताड़ित कर रहे हैं। सीएमओ ने इस महिला से पता और फोन नंबर शेयर करने को कहा है।

- एनआईटी फरीदाबाद के प्रेम भड़ाना ने कहा कि 60 घंटे हो गए उनकी बिजली शिकायत को,  ऑनलाइन कंप्लेंट भी की अभी तक कोई नहीं आया।

- अभिषेक मित्तल की शिकायत है कि वह अपना बिजली का पूरा बिल जमा करा चुका है। मगर उसके बावजूद पिछले 3 महीने से उसका मीटर डिस्कनेक्ट चल रहा है।

- किसान लाल सिंह का कहना है कि उन्हें अभी तक  गेहूं खरीद की पेमेंट नहीं मिली है। उन्हें अपना कर्ज चुकाना है, इसलिए जल्द पेमेंट करवाई जाए।

- विशाल गुप्ता ने शिकायत की है कि हमारी दुकान 22 मार्च से 4 मई तक बंद थी। उसके बाद 7 दिन दुकान खोली। मेरी दुकान में एक लाइट और एक पंखा है और बिजली निगम में बिल 2100 रुपये का भेज दिया है। यह बिल इतना कैसे आ गया, मेरी मदद की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed