फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lockdown, Coronavirus in Haryana News: Death and Positive Cases

Coronavirus in Haryana: सिरसा में मौलवी की पत्नी को हुआ संक्रमण, प्रदेश में अब 183 संक्रमित

Tue, 14 Apr 2020 10:27 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 14 Apr 2020 10:27 AM IST
विज्ञापन
Lockdown, Coronavirus in Haryana News: Death and Positive Cases
सांकेतिक तस्वीर

हरियाणा के सिरसा जिले में मौलवी की पत्नी को कोरोना संक्रमण हो गया है। सोमवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 183 हो गई। 30 ठीक होने के बाद घर जा चुके हैं। इनमें से 8 को रविवार को ही डिस्चार्ज किया गया। वहीं छह की महामारी से मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


सिरसा जिले के रोड़ी गांव में मौलवी की पत्नी की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला व उसके परिवार को स्वास्थ्य विभाग ने सिविल हॉस्पिटल में भर्ती किया है। जिला प्रशासन ने रोड़ी गांव को कंटेनमेंट घोषित कर दिया है। साथ लगते क्षेत्र को भी बफर जोन घोषित कर दिया है। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। महिला का पति गांव की मस्जिद में मौलवी है। महिला के चार बच्चे हैं।
विज्ञापन


अभी तक महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं मिली है। महिला व उसके परिवार सहित कुल 25 जमातियों को संदिग्ध मानकर उनके सैंपल लिए गए थे। अचरज की बात है कि महिला में कोई लक्षण दिखाई नहीं दिए हैं। कालांवाली के एसडीएम निर्मल नागर को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। गांव में अब सभी ग्रामीणों के सैंपल लिए जाएंगे। जिला प्रशासन ने रिपोर्ट मिलते ही गांव को सील कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

183 संक्रमित लोगों में से 37 मरीज हुए ठीक

हरियाणा में कोरोना संक्रमित 183 मरीजों में से अभी तक 37 मरीज ठीक हो चुके हैं। 1346 मरीज ऐसे हैं जिनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है। जबकि 1142 संदिग्ध मरीज ऐसे हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रदेश सरकार भी इस संक्रमण को लेकर पूरी तरह गंभीर है।

प्रदेश में इस वक्त 15081 लोगों को मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा गया है। 4489 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे जिनमें से 2961 लोगों के सैंपल निगेटिव आए हैं। 11102 लोगों ने अपना मेडिकल सर्विलांस पीरियड पूरा कर लिया है। अंबाला, करनाल, सोनीपत व रोहतक निवासी चार लोगों की मौत हो चुकी है। 

विभिन्न जिलों में कुल पॉजिटिव मरीजों में से अंबाला में 8, भिवानी में 2, चरखी दादरी में 1, फरीदाबाद में 31, फतेहाबाद में 1, गुरुग्राम में 33, हिसार में 2, जींद में 2, करनाल में 6, कैथल में 2, नूंह में 45, पलवल में 29, पानीपत में 4, पंचकूला में 5, रोहतक में 2, सिरसा में 4, सोनीपत में 3, यमुनानगर में 3 और झज्जर में 1 मरीज अभी तक सामने आ चुका है।


कहां कब हुई कोरोना से मौत
- 3 अप्रैल को अंबाला के 67 साल के बुजुर्ग की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हुई थी।
- 5 अप्रैल को करनाल के गांव रसीन निवासी 58 वर्षीय बुजुर्ग की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हुई थी।
- 6 अप्रैल को गुरुग्राम अस्पताल में फाजिलपुर निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई।
- 8 अप्रैल को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भिवानी निवासी 82 वर्षीय महिला की मौत हुई।
- रोहतक की महिला की राम मनोहर लोहिया अस्पताल दिल्ली में कोरोना से मौत हुई थी।
- 4 अप्रैल को सोनीपत निवासी एसआई की दिल्ली के अस्पताल में मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed