फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lockdown, Coronavirus, Enhancement of Haryana Sectors

हरियाणाः एन्हांसमेंट की दूसरी गणना, 60 सेक्टरों की फाइल पहुंची मुख्यालय, आदेशों का इंतजार

Mon, 18 May 2020 12:07 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 18 May 2020 12:07 PM IST
विज्ञापन
Lockdown, Coronavirus, Enhancement of Haryana Sectors
फाइल फोटो
हरियाणा के 60 सेक्टरों की एन्हांसमेंट की दूसरी गणना की फाइल हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एसएचवीपी) मुख्यालय में पहुंच गई है। प्राधिकरण को अब प्लॉट आवंटियों के खाते में राशि अपडेट करने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आदेशों का इंतजार है। उनके आदेश के बाद राशि अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पिछले ढाई वर्षों से किसी न किसी कारण से एन्हांसमेंट का मुद्दा लटका हुआ है।
विज्ञापन


हजारों परिवारों की परेशानियों को देखते हुए ऑल सेक्टर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से दूसरी गणना की प्रक्रिया पूर्ण कर चुके सेक्टर की राशि आवंटियों के खाते में अपडेट करने की मांग की है। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप वत्स ने बताया कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सभी सेक्टर की दूसरी गणना की प्रक्रिया पूर्ण करने की समय सीमा 20 मार्च तय की थी। निर्धारित समय सीमा में एचएसवीपी के पांचों जोन में 60 सेक्टरों की एन्हांसमेंट की दूसरी गणना की प्रक्रिया ही पूरी हुई।
विज्ञापन


इन सभी सेक्टर की फाइल जोनल एडमिनिस्ट्रेटर की अध्यक्षता वाली कमेटी व सीए फर्म की स्वीकृति के बाद एचएसवीपी मुख्यालय पहुंच चुकी है। इन सेक्टर की राशि अपडेट करने की प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हुई है। जिससे आवंटी परेशान हैं। वत्स ने कहा कि मुख्यमंत्री से मांग है कि इस मुद्दे पर शीघ्र निर्णय लेकर एचएसवीपी को दूसरी गणना की प्रक्रिया पूर्ण कर चुके सभी सेक्टर की राशि अपडेट करने के आदेश जारी करें। चूंकि, बीते ढाई वर्षों से प्रदेश के 103 सेक्टर में सेल-परचेज सहित सभी प्रकार के विकास कार्यों में रुकावट पैदा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार बाकी बचे 43 सेक्टर में भी दूसरी गणना की प्रक्रिया जल्द पूरी कराए। एचएसवीपी के पांचों जोन में केवल हिसार जोन के सभी सेक्टर की दूसरी गणना की प्रक्रिया पूरी हुई है, जबकि रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद व पंचकूला जोन के 43 सेक्टर की दूसरी गणना होनी अभी शेष है।

इन 60 सेक्टर की फाइल एचएसवीपी मुख्यालय पहुंची

हिसार जोन: सेक्टर- 3, 5, 1, 4 पार्ट, सेक्टर- 16,17 व 13 पार्ट, सेक्टर-1, 4, व 9, 11, सेक्टर-15, हांसी: सेक्टर- 5, 6 पार्ट, फतेहाबाद : सेक्टर- 3 पार्ट वन व टू, जींद : सेक्टर-6, 7, 8, 9, सिरसा : सेक्टर-19, 20

रोहतक जोन:  सेक्टर- 1, 3, 4 एक्सटेंशन, 5, 6, सोनीपत : सेक्टर- 12, 14 व 15 पार्ट वन, पानीपत : सेक्टर- 6, 7, 8, 18, 24, झज्जर : सेक्टर- 6, बहादुरगढ़ : सेक्टर- 2, 9

फरीदाबाद जोन: सेक्टर- 8, 20 ए-बी, 21 सी-थ्री, सेक्टर- 46, 48, 56 पार्ट व 58, पलवल : सेक्टर- 12,

पंचकूला जोन: सेक्टर- 24, 25, 26, 27, 28, करनाल : सेक्टर- 9, 32, अंबाला : सेक्टर- 9,10, कैथल: सेक्टर -19, 20

गुरुग्राम जोन: सेक्टर- 27, 28, 51, 57
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed