फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   local people busted sex racket in manimajra

स्थानीय लोगों ने पकड़ा देह व्यापार का अड्डा, 3 को पकड़कर पुलिस को सौंपा

Fri, 15 Dec 2017 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 15 Dec 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
local people busted sex racket in manimajra
sex racket - फोटो : Demo Pics
मनीमाजरा में वीरवार को लोगों ने एक मकान पर धावा बोलकर देह व्यापार का अड्डा पकड़ा। इस दौरान उन्होंने वहां से दो युवतियों समेत तीन लोगों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।   
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक लोगों को पता चला था कि मनीमाजरा के उस मकान में यह देह व्यापार का धंधा चल रहा है। आरोपियों ने एक महीने पहले ही वह मकान किराए पर लिया था। पुलिस ने देह व्यापार का अड्डा चलाने के आरोप में पुन्नू नामक व्यक्ति और उसकी एक महिला सहयोगी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जबकि उनके पास से बरामद युवती को पुलिस ने नारी निकेतन भेज दिया है।
विज्ञापन


ऐसे आए पकड़ में आएआरोपी
सुभाष नगर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान अमित शर्मा ने बताया कि वीरवार शाम को उन्होंने सत्यमेव जयते वेलफेयर के उप प्रधान अमित सूद को ग्राहक बनाकर आरोपियों के पास भेजा। फोन पर रेट 600 रुपये तय किया गया। उसने दोनों (500 और 100 के नोट ) के नंबर नोट उनकी फोटो खींच कर रख ली और उनकी फोटो डीएसपी को भी भेज दी।  इसके बाद अमित सूद अंदर गया और सौदे के मुताबिक उनको दोनों नोट दे दिए। इसके बाद मकान के बाहर इंतजार कर रहीं रफीकन, शालू, रानी, अनिता, राजकुमार सैनी, जयप्रकाश, प्रिंस, कृष्ण, असलम, साहिल, नूर आदि भी भीतर घुस गए। उन्होंने पुलिस को मौके पर बुला कर तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पहले वीडियो हुआ था वायरल 
मनीमाजरा में चल रहे देह व्यापार का एक वीडियो भी दो दिन पहले वायरल हुआ था। वीडियो में एक आदमी किसी मकान में पहली मंजिल पर जाकर सौदा तय करता है। उसमें दो युवतियां दिखाई देती हैं। उसके बाद वह आदमी पैसे देकर सौदा तय करता नजर आ रहा है। अमित शर्मा का कहना मनीमाजरा में  कई जगह खुलेआम देह व्यापार का धंधा चला है। इसको खुलासा भी अब वह डीएसपी और पुलिस को साथ लेकर जल्द करेंगे।  वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस मकान में देह व्यापार का धंधा चल रहा है, वह चंडीगढ़ पुलिस के मुलाजिम का है। जबकि जांच अधिकारी एएसआई राज सिंह का कहना था कि मकान पुलिस मुलाजिम का नहीं, जींद निवासी का है। 

अमित शर्मा और अमित सूद के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
 सतीश कुमार, डीएसपी ईस्ट     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed