फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Local Bodies Minister Inderbir Singh Nijjar reached Jalandhar

जालंधर पहुंचे स्थानीय निकाय मंत्री: बोले- अफसरों की अवैध काम करवाने की आदत पुरानी, छुड़वा देंगे, मैं न खाऊंगा और न ही खाने दूंगा

Fri, 15 Jul 2022 08:35 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 15 Jul 2022 08:35 PM IST
सार

वैध निर्माण के सवाल पर मंत्री ने कहा कि हम पॉलिसी बना रहे हैं, ताकि अवैध कालोनियों को नियमित किया जा सके, क्योंकि निर्माण में लाखों रुपये लग चुके हैं और हम किसी का नुकसान नहीं चाहते। 

विज्ञापन
Local Bodies Minister Inderbir Singh Nijjar reached Jalandhar
जालंधर पहुंचने पर स्थानीय निकाय मंत्री इंद्रबीर सिंह निज्जर का स्वागत करते विधायक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शुक्रवार को स्थानीय निकाय मंत्री इंद्रबीर सिंह निज्जर जालंधर दौरे पर पहुंचे तो उन्हें कई घोटालों की शिकायतों का चिट्ठा थमा दिया गया। सर्किट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर लेने के बाद विधायक रमन अरोड़ा और शीतल अंगुराल, मेयर जगदीश राजा और निगम कमिश्नर दविंदर सिंह ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। 

विज्ञापन


वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि जालंधर में अवैध निर्माण की शिकायतें बहुत आईं, क्योंकि जालंधर नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच में भ्रष्टाचार का राज है और अफसरों को पुरानी आदत लगी हुई है लेकिन उन्हें अब समझना चाहिए कि हम न खाएंगे और न खाने देंगे। उन्होंने स्मार्ट सिटी के एलईडी लाइट के साथ अन्य प्रोजेक्ट में हुए घोटालों पर कहा कि हम अभी एक्शन लेने नहीं आए सिर्फ जानकारी लेने आए हैं कि कहां और कितना भ्रष्टाचार हुआ है।
विज्ञापन


50 करोड़ के एलईडी प्रोजेक्ट में घोटाले पर उन्होंने कहा कि निगम हाउस पॉवरफुल है और तीन बैठक में कोई नतीजा नहीं निकला यानि मामला गंभीर है, जांच करवाएंगे। अवैध निर्माण के सवाल पर मंत्री ने कहा कि हम पॉलिसी बना रहे हैं, ताकि अवैध कालोनियों को नियमित किया जा सके, क्योंकि निर्माण में लाखों रुपये लग चुके हैं और हम किसी का नुकसान नहीं चाहते। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पॉलिसी में ईडीसी (एक्सट्रा डेवलपमेंट चार्जेस) को अदा कर अवैध निर्माण को पक्का किया जाएगा तो नियमित चार्ज से ज्यादा होगा। उन्होंने कहा शहर के विकास के साथ ट्रैफिक रेगुलाइजेशन स्कीम भी है, जिस पर काम होगा। साथ ही मानसून से पहले शहर के सीवरेज को साफ करवाया जाएगा ताकि जलभराव न हो। 

मंत्री ने कहा कि हम रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम पर फोकस कर रहे हैं और शहरवासियों को जल्द सरफेस वाटर मिलेगा, जोकि 24 घंटे सप्लाई होगा। छह माह में जालंधर महानगर में विकास की बयार बहेगी। चारों तरफ हरियाली होगी और लोगों के पास सरकार पर उंगलियां उठाने की कोई वजह नहीं होगी।
 
हाल ही में जालंधर में तीन दिन के प्रवास पर आईं केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा था कि जालंधर को स्मार्ट सिटी कहते हो, यहां के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं, ये स्मार्ट नहीं सरकार के विकास के दावों को आइना दिखाती जीती जागती तस्वीर है। इस पर स्थानीय निकाय मंत्री इंद्रवीर सिंह निज्जर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री के विचार राजनीति से प्रेरित हैं। हमारा जालंधर शहर जितना पुराना है, उतना ही खूबसूरत भी है। यहां विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed