फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   loan facility to enterprenures of haryana

बिना गारंटी के मिलेगा 5 लाख का ऋण: मुख्यमंत्री

Sat, 21 Nov 2015 01:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी Updated Sat, 21 Nov 2015 01:30 PM IST
विज्ञापन
loan facility to enterprenures of haryana

महिलाओं और फल-फूल और सब्जी की सामूहिक खेती करने वालों को सरकार बिना गारंटी के पांच लाख रुपये तक का ऋण देगी। साथ ही एक-एक लाख रुपये की ग्रांट भी मिलेगी।

विज्ञापन


कोसली में 50वें राज्य स्तरीय सहकारी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यह घोषणा की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान पिछली सरकारों के कार्यकाल पर निशाना साधा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा कि विकास में जनभागीदारी जरूरी है। इसलिए सभी को आगे आना होगा। घर में सभी काम खुद करते हैं, बाहर की गलियों की सफाई भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहकारी समितियां एक का लाभ, सबका लाभ और सबका लाभ, एक का लाभ के तहत काम कर रही है। इसलिए जो पिछड़ गया उसे आगे लाकर मुख्यधारा में जोड़ने का काम करें।

उन्होंने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों पर हमला बोलते हुए कहा कि अभी तक भिवानी, हिसार, सिरसा और रोहतक का विकास हुआ। अब पिछड़े इलाकों को तरजीह देंगे। जब ये इलाके विकसित इलाकों के बराबर में आएंगे, सभी क्षेत्रों का विकास एक साथ होगा।

जाटूसाना में कैटल फीड प्लांट
मुख्यमंत्री ने कहा कि दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रति लीटर दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि में भी एक रुपये की बढ़ोतरी अगले सीजन से करेंगे। कोसली विधानसभा क्षेत्र के जाटूसाना में कैटल फीड प्लांट की स्थापना होगी। चिल्लिंग प्लांट को अपग्रेड करने के लिए 10 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।


उन्होंने कोसली में कोसली और भाकली पंचायत की सहमति पर नगर पालिका का दर्जा देने, लॉ कॉलेज खोलने, पशु अस्पताल खोलने, भाकली स्कूल में जेबीटी कक्षाएं शुरू करने, राजकीय कॉलेज खोलने और कोसली विधानसभा क्षेत्र के लिए 15 करोड़ रुपये देने की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed