फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Live wire wins by Harvinder's century

हरविंदर के शतक से लाइव वायर को मिली जीत

Wed, 12 Feb 2020 07:27 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
Live wire wins by Harvinder's century
चंडीगढ़। वन इंडिया क्रिकेट कप में लाइव वायर कोचिंग सेंटर की टीम ने गोदरेज की टीम को 84 रन से हराया। यह मुकाबला सेक्टर 44 में खेला गया। पहले खेलने उतरे लाइव वायर कोचिंग सेंटर ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 218 रन बनाए। हरविंदर नैन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जमाते हुए 122 नाबाद रन की पारी खेली। मैच में शतक जमाते हुए अपनी टीम को जिताने वाले हरविंदर नैन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। कमल ने नाबाद 59 रन बनाए। गेंदबाजी में माधव कपिल ने 29 रन देकर एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोदरेज की टीम ने 18.4 ओवर में कुल 134 रन बनाए। सुभाष ने टीम के लिए सबसे अधिक 41 रन की पारी खेली। अन्य बल्लेबाज माधव कपिल ने 31 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में लाइव वायर कोचिंग सेंटर से पंकज ने 30 रन देकर 3 विकेट, नरिंदर सिंह ने 16 रन देकर 2 विकेट, कमल ने 18 रन देकर 2 विकेट, हरशुल वत्स ने 24 रन देकर 1 विकेट, आनंद ने 27 रन देकर 1 विकेट चटकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed