{"_id":"570fec934f1c1b833c4a6db9","slug":"live-show-and-theater-program-now-till-next-10-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"थिएटर और लाइव शो के शौकीनों के लिए 10 दिनों तक धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थिएटर और लाइव शो के शौकीनों के लिए 10 दिनों तक धूम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 15 Apr 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
थियेटर
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में अगले 10 दिन शहर के कला और संगीत प्रेमियों के खास रहेंगे। एक तरफ शहर में कई प्रख्यात कवि और शायर जुट रहें हैं, वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड के जानेमाने सिंगर अरिजीत सिंह भी शहर में पहली बार लाइव परफार्मेंस देंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा जसपाल भट्टी कॉमेडी संडे पर भी कॉमेडी प्ले होगा। 16 अप्रैल से पंजाब कला भवन में दो दिवसीय थिएटर फेस्टिवल होगा। इसके बाद 22 से 24 अप्रैल तक टैगोर थिएटर में तीन शानदार प्ले होंगे। इसमें थिएटर जगत के दिग्गज कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। कला एवं साहित्य के कार्यक्रमों के लिए प्रख्यात सिटी ब्यूटीफुल थिएटर और संगीत के कार्यक्रम से 10 दिन तक गुलजार रहेगी।
विज्ञापन
ये कार्यक्रम होंगे
15 अप्रैल: टैगोर थिएटर में शाम 6:30 बजे त्रिभाषीय कवि सम्मेलन और मुशायरा ‘एक शाम अमन के नाम’। इसमें पद्म भूषण डॉ. गोपाल दास ‘नीरज’ और हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगे। इनके अलावा मुशायरे में डॉ. कलीम केसर, शशांक प्रभाकर, बनाज कुमार बनाज, डॉ. पापुलर मेरठी, डॉ. नदीम शाद, अल्तमश अब्बास, डॉ. रमा सिंह के अलावा शम्स तबरेजी, नवीन नीर, फयाज फारुखी, महक भारती भी रचनाएं पेश करेंगे। यहां एंट्री फ्री होगी।
विज्ञापन
16 अप्रैल: बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह सिटी के सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में परफॉर्म करेंगे। यहां एंट्री पेड होगी। टिकट की कीमत 1750 से लेकर 7000 रुपये तक होगी। टिकट एलांते मॉल या ‘गोइवेंट्स’ वेबसाइट से बुक कराए जा सकते हैं। बॉलीवुड सिंगर के अलावा विश्वभर से 45 नामी म्यूजीशियन बैंड के साथ करेंगे परफॉर्म। कार्यक्रम परेड ग्राउंड में शाम 6:30 बजे से शुरू होगा।
16 अप्रैल: पंजाब कला भवन में दो दिवसीय थिएटर फेस्टिवल का आगाज। स्टेज क्रॉफ्ट की ओर से आयोजित फेस्टिवल में पहले दिन ‘अंत हाजिर हो’ नाटक का मंचन। मीरा कांत के लिखित नाटक का निर्देशन हरमन पाल सिंह करेंगे। नाटक शाम 6:30 बजे से शुरू होगा। एंट्री फ्री होगी।
17 अप्रैल: पंजाब कला भवन में दो दिवसीय थिएटर फेस्टिवल के दूसरे दिन ‘अभिसारिका’ नाटक का मंचन होगा। बलवंत गार्गी द्वारा लिखित नाटक के निर्देशन की कमान हरमन पाल सिंह संभालेंगे। नाटक शाम 6:30 बजे से शुरू होगा। एंट्री फ्री होगी
17 अप्रैल : जसपाल भट्टी कॉमेडी संडे के तहत सेक्टर-18 के टैगोर थिएटर में ‘पति गये री काठियावाड़’ का मंचन। हिंदी म्यूजिकल कॉमेडी प्ले का आयोजन यूटी प्रशासन के डिपार्टमेंट ऑफ कल्चरल अफेयर्स और टैगोर थिएटर सोसायटी की ओर से किया जा रहा है। प्ले शाम 6:30 बजे से शुरू होगा और यहां एंट्री फ्री होगी।
22 अप्रैल : डिपार्टमेंट ऑफ कल्चरल अफेयर्स यूटी और टैगोर थिएटर सोसायटी की ओर से टैगोर थिएटर में तीन दिवसीय थिएटर फेस्टिवल की शुरुआत। पहले दिन आईपीटीए मुंबई के हिंदी नाटक ‘शिमला कॉफी हाउस’ का मंचन होगा। इसमें चर्चित टीवी कलाकार आसिफ शेख, राकेश बेदी, निवेदिता बौंठियाल और एसएम जहीर अभिनय करेंगे। यहां एंट्री पेड होगी। एंट्री टिकट 100 और 200 रुपये होगा। टिकट ‘बुक मॉय शो’ से बुक कराई कराई जा सकती है। वहीं जिन लोगों ने ऑनलाइन टिक बुक करा ली है, वह टैगोर थिएटर से टिकट ले सकते हैं। ताकि प्ले वाले दिन उन्हें परेशानी न हो।
23 अप्रैल : टैगोर थिएटर में तीन दिवसीय थिएटर फेस्टिवल के दूसरे दिन राकेश बेदी के हिंदी नाटक ‘मसाज’ का मंचन होगा। इसमें चर्चित टीवी कलाकार राकेश बेदी सोलो परफॉर्म करेंगे। दो घंटे के प्ले में राकेश 22 विभिन्न रोल निभाएंगे। यहां एंट्री पेड होगी। एंट्री टिकट 100 और 200 रुपये होगा।
24 अप्रैल : टैगोर थिएटर में तीन दिवसीय थिएटर फेस्टिवल के अंतिम दिन शेखर सेन के नाटक ‘कबीर’ का मंचन होगा। एंट्री पेड होगी। एंट्री टिकट 100 और 200 रुपये होगा।