{"_id":"8812b0eebcfe72772d44e6369d4116ff","slug":"literature-fest-in-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में 4 दिवसीय लिटरेचर फेस्ट आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में 4 दिवसीय लिटरेचर फेस्ट आज से
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 30 Oct 2014 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में 30 अक्तूबर से 2 नवंबर तक चंडीगढ़ लिटरेचर फेस्टिवल-2014 (सीएलएफ) के तीसरे सत्र का आयोजन किया जाएगा। चंडीगढ़ क्लब सीएलएफ में देश भर के जाने माने लेखक, आलोचक हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
अदब फाउंडेशन के सहयोग से होने वाले लिटरेचर फेस्ट का उद्घाटन 30 अक्तूबर दोपहर 4 बजे होगा और उसके बाद ‘आप्रेशन ब्लूस्टार के 30 वर्ष’ पर एक पैनल डिस्कशन होगी।
विज्ञापन
पैनलिस्ट्स में जानी मानी लेखिका निरूपमा दत्त, राहुल सिंह, रमेश विनायक, किरण नागेरकर, अमनदीप संधू और रवि सिंह शामिल हैं। अगले तीन दिनों में बुक सेशन, मूवी स्क्रीनिंग और लेखकों द्वारा विभिन्न किताबों में मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन
अदब फाउंडेशन चेयरमैन और फेस्टिवल संयोजक मितुल दीक्षित ने बताया कि फेस्टिवल के पहले दिन अमनदीप संधू की किताब रोल ऑफ ऑनर के पंजाबी अनुवाद गवाह दे फनाह हो जान तो पहलां... पर एक विशेष चर्चा होगी। मितुल दीक्षित ने बताया कि लिटरेचर फेस्ट में इस बार चर्चा के लिए 14 किताबों को चुना गया है।
फेस्टिवल में कई फिल्मों की स्क्रीनि भी होगी। जिनमें अभिषेक चौब, डायरेक्टर हबीब फैसल जैसे डायरेक्टर शामिल हैं। कोबरापोस्ट.कॉम के संस्थापक और मुख्य संपादक अनिरुद्ध बहल भी फेस्ट का हिस्सा बनेंगे।
फेस्टिवल में पब्लिशिंग इन द टाइम ऑफ डिक्टेट किताब पर एक पैनल डिस्कशन होगी। फेस्टिवल में सूफी संगीत की प्रस्तुति भी रखी गई है।