फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   List of children of 147 police personnel reached DGP, will be given jobs after training

Chandigarh News: डीजीपी के पास पहुंची 147 पुलिस कर्मियों के बच्चों की सूची, प्रशिक्षण के बाद दिलाई जाएगी नौकरी

Thu, 12 Oct 2023 07:16 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 07:16 PM IST
विज्ञापन
List of children of 147 police personnel reached DGP, will be given jobs after training
दुर्घटना में जान गंवाने वाले पुलिस कर्मियों के परिजनों को एक-एक करोड़ और 50 लाख का चेक सौंपा
विज्ञापन

पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर की अध्यक्षता में अधिकारियों की हुई साप्ताहिक बैठक
चंडीगढ़। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर के पास 147 पुलिस कर्मचारियों के बच्चों की सूची पहुंच गई है। अब इनको उनकी रूचि के अनुसार कौशलता का प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। इसके बाद उनको रोजगार मुहैया कराया जाएगा।
वीरवार को यहां डीजीपी की अध्यक्षता में हुई साप्ताहिक बैठक में यह रिपोर्ट रखी गई। बैठक में पुलिसकर्मियों के कल्याण को लेकर कार्यों की बिंदुवार चर्चा हुई। आधुनिकीकरण एवं कल्याण विंग के एआईजी वेलफेयर राजीव देशवाल ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड के लिए भोंडसी में 15 अक्तूबर से प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करवाया जाएगा। ड्राइविंग के लिए रोहतक, हिसार में बच्चों की 10-10 के बैच में ट्रेनिंग दी जाएगी। पुलिसकर्मियों के 18 से 40 साल तक के बच्चों को उनकी पसंद के कार्य का प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन


चतुर्थ श्रेणी, अनुबंध और पार्ट टाइम नौकरी वाले पुलिसकर्मियों के बच्चों के प्रशिक्षण का सारा खर्च पुलिस विभाग उठाएगा
इन सभी युवाओं को नौकरी दिलवाने के लिए सीएसआर के तहत भी कंपनियों से टाईअप किया जा रहा है। कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिलाने के लिए हारट्रोन संस्था के साथ मिलकर योजना तैयार की गई है। डीजीपी कपूर ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी, अनुबंध आधार और पार्ट टाइम नौकरी करने वाले पुलिसकर्मियों के बच्चों के प्रशिक्षण का सारा खर्च पुलिस विभाग की ओर से वहन किया जाएगा, जबकि अन्य बच्चों के प्रशिक्षण के लिए उनसे नाम मात्र की दर पर राशि चार्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिला थानों में खोले 33 क्रेच
डीआईजी महिला सुरक्षा नाज़नीन भसीन ने बताया कि जिन महिला पुलिसकर्मियों के बच्चे छोटे हैं। उनके लिए जिलों के महिला पुलिस थानों में क्रेच खोले गए हैं। प्रदेश में इस प्रकार के 33 क्रेच खोले गए हैं, जहां पर महिला पुलिसकर्मियों के बच्चों की देखभाल के लिए स्टाफ नियुक्त किया। वहीं, दुर्घटना के दौरान अपनी जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों के परिजनों को डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने एक करोड़ और 50 लाख रुपये की राशि का चेक भेंट किया। इस दौरान उन्होंने भावुक हुए परिवार के लोगों को सांत्वना दी। पंचकूला जिले में कार्यरत महिला इंस्पेक्टर स्वर्गीय नेहा के परिजनों को एक करोड़ रुपये, सोनीपत जिले की महिला हेड कांस्टेबल स्वर्गीय बबीता के परिजनों को एक करोड़ रुपये और यमुनानगर के एसपीओ स्वर्गीय सतपाल के परिजन को 50 लाख रुपये की राशि का चेक भेंट किया।


बैठक में एडीजीपी सीआईडी आलोक मित्तल, एडीजीपी साइबर ओपी सिंह, एडीजीपी आलोक कुमार राय, एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर ममता सिंह, एडीजीपी एडमिन कला रामचंद्रन, एडीजीपी क्राइम अजय सिंघल, एडीजीपी आईटी एएस चावला, आईजी आईटी अमिताभ ढिल्लों, आईजी एडमिन संजय सिंह, एआईजी प्रोविजनिंग कमलदीप गोयल उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed