फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   limits of prisoners expenditure increased in haryana

हरियाणाः अब जेल में बर्गर, चाऊमीन खाएंगे कैदी, सरकार ने दिया खास तोहफा, जानें मामला

Tue, 11 Dec 2018 09:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 11 Dec 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
limits of prisoners expenditure increased in haryana
सांकेतिक तस्वीर

जेलों में बंद कैदी अब देसी घी के खाने का मजा भी ले पाएंगे। जेल विभाग ने कैदियों को बड़ी सौगात दी है। कैदियों का जेल खर्च सरकार ने दो हजार रुपये प्रतिमाह बढ़ा दिया है। अभी तक कैदियों की खर्च सीमा प्रतिमाह छह हजार रुपये थी, जिसे आठ हजार रुपये कर दिया गया है। जेल विभाग की ओर से इसका प्रस्ताव तैयार कर सरकार को मंजूरी के लिए भेजा गया था। इसे स्वीकृति मिल गई है। हालांकि यह सुविधा हरियाणा की जेलों में होगी।

विज्ञापन


खर्च राशि में इजाफा होने पर कैदी मनमाफिक खाद्य पदार्थों का उपभोग कर सकेंगे। छह हजार रुपये खर्च सीमा होने पर कैदी कैंटीन से चाउमीन, बर्गर, ब्रांडेड ब्रेड, बिस्किट-नमकीन, छोले भटूरे और देसी घी के खाने का आनंद नहीं ले पाते थे। कैदियों की ओर से खर्च राशि बढ़ाने की मांग लंबे समय से उठ रही थी।

विज्ञापन

जेल मंत्री कृष्ण लाल पंवार के जेल दौरों के दौरान भी इसकी मांग उठाई गई। इसके बाद जेल विभाग से अध्ययन कराया गया कि कैदियों को जरूरत की सभी वस्तुएं कैंटीन से लेने पर कम से कम कितनी राशि पर्याप्त होगी। 

इसके बाद सरकार ने दो हजार रुपये और बढ़ाने का निर्णय लिया है। जेल मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बीते दिनों बताया था कि खर्च राशि बढ़ाने की प्रक्रिया चल रही है। इस पर सरकार ने बीते सप्ताह मुहर लगा दी। जेलों की किसी भी कैंटीन में नकद सामान नहीं मिलता। ऑनलाइन भुगतान का ही प्रावधान है। कैदी को कोई भी सामान खरीदने पर जेल की कैंटीन, बेकरी में अंगूठा लगाना पड़ता है, इसके बाद कैदी के खाते से रुपये कट जाते हैं। 

सॉफ्टवेयर के माध्यम से सभी कैदियों का खाता खुला हुआ है। खाते में कैदी के परिजन सिर्फ तय खर्च राशि ही डाल सकते हैं। यह रुपये कैदी के खाते में जेल प्रशासन ही हस्तांतरित करता है। इस समय प्रदेश की 19 जेलों में 19 हजार 886 कैदी बंद हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed