{"_id":"63432eb20464952aee29793e","slug":"light-rain-forecast-in-chandigarh-for-the-next-three-days-chandigarh-news-pkl4649540160","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में अगले तीन दिन छाए रहेंगे बादल, हल्की बारिश का भी पूर्वानुमान, गिरेगा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में अगले तीन दिन छाए रहेंगे बादल, हल्की बारिश का भी पूर्वानुमान, गिरेगा पारा
Mon, 10 Oct 2022 01:57 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 01:57 AM IST
सार
मौसम विभाग के अनुसार शहर में अगले तीन दिन तक बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश हो सकती है। हल्की बारिश के बाद शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
सेक्टर 22 में बारिश में गुजरते राहगीर।
- फोटो : CHANDIGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में रविवार को पूरे दिन धूप रही। शाम को अचानक बादल छाए और बारिश होने लगी। शहर के दक्षिणी सेक्टरों में तेज बारिश हुई, जबकि सेंट्रल सेक्टरों में मध्यम बारिश हुई। इसकी वजह से तापमान में गिरावट देखी गई।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार शहर में अगले तीन दिन तक बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश हो सकती है। हल्की बारिश के बाद शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री रहा। पंचकूला में अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री और मोहाली में 31.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी शहर के कुछ इलाकों में बादल छा सकते हैं और बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना है।
विज्ञापन
पांच दिनों का पूर्वानुमान
दिन अधिकतम तापमान न्यूनतम10 अक्तूबर 29 22
11 अक्तूबर 38 21
12 अक्तूबर 29 21
13 अक्तूबर 30 20
14 अक्तूबर 30 20